साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 को, भारत में नजर नहीं आएगा
हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 को, भारत में नजर नहीं आएगासाल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 को, भारत में नजर नहीं आएगा-- फोटो पंडित केदार मुरारीसाल का आखिरी चंद

सावन की पूर्णिमा यानि 28 अगस्त को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा। इस तरह चंद्रमा पर आंशिक रूप से पृथ्वी की छाया दिखाई देगी। ज्योतिषाचार्य पंडित केदार मुरारी ने बताया कि यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। मगर यह पश्चिमी एशिया के भाग सहित दक्षिणी अमेरिका,अफ्रीका, यूरोप में दिखाई देखा। उन्होंने बताया कि चंद्र ग्रहण का सूतक काल ठीक नौ घंटे पहले लागू होता है। हालांकि यह ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। इसलिए यह सूतक काल यहां लागू नहीं होगा। फल स्वरूप ग्रहण एवं सूतक की अवधि के दौरान किसी भी प्रकार के शुभ या मांगलिक कार्य करने पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा।


