ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशचीन में भूस्खलन से तबाही, नौ की मौत, 35 लापता

चीन में भूस्खलन से तबाही, नौ की मौत, 35 लापता

चीन के स्वायत्त दक्षिण पश्चिमी सिचुआन प्रांत में हुए भूस्खलन से नौ लोगों की मौत हो चुकी है और 35 लोग अभी भी तक लापता हैं। स्थानीय अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि सिचुआन प्रांत में भूस्खलन की कई...

चीन में भूस्खलन से तबाही, नौ की मौत, 35 लापता
बीजिंग। एजेंसी Fri, 23 Aug 2019 02:42 AM
ऐप पर पढ़ें

चीन के स्वायत्त दक्षिण पश्चिमी सिचुआन प्रांत में हुए भूस्खलन से नौ लोगों की मौत हो चुकी है और 35 लोग अभी भी तक लापता हैं। स्थानीय अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि सिचुआन प्रांत में भूस्खलन की कई घटनाएं हुईं हैं।  स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, अचानक आई बाढ़ की वजह से  एक 33 वर्षीय अग्निशमन कर्मी की भी मौत हुई है। अग्निशमन दस्ता भूस्खलन से प्रभावित लोगों की मदद के लिए गया था। सिचुआन दमकल एवं बचाव अधिकारियों ने कहा कि एक अन्य अग्निशमन कर्मी का इलाज चल रहा है जो गंभीर रूप से घायल हो गया था।

वेनचुआन के पर्वतीय क्षेत्र अबा तिब्बत और कियांग स्वायत्त क्षेत्र से करीब 10 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। यहां छह लोगों के घायल होने की खबर है। सिचुआन की राजधानी चेंगदू में लगातार बारिश और भूस्खलन की घटनाओं की वजह से कई घरों में बिजली की आपूर्ति ठप है, पुल क्षतिग्रस्त हैं और रास्ते बाधित हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि लोकप्रिय पर्यटन स्थलों से पर्यटकों को सुरक्षित निकालने के लिए 20 बसें और दो हेलीकॉप्टर भेजे गए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें