ईरान पैकेज ::: कुवैत ने ईरानी हमलों की निंदा की
- कहा, नागरिकों और प्रतिष्ठानों को निशाना बनाना अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन कुवैत

- कहा, नागरिकों और प्रतिष्ठानों को निशाना बनाना अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन कुवैत सिटी, एजेंसी। कुवैत ने अपने तेल प्रतिष्ठानों, बिजली घरों और जल संयंत्रों पर ईरान के सैन्य हमलों की कड़ी निंदा की है। कुवैत के विदेश मंत्रालय ने ईरानी हमलों को घृणित बताते हुए कहा कि इससे नागरिकों की जान खतरे में पड़ रही है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि देश के महत्वपूर्ण नागरिक प्रतिष्ठानों और बुनियादी ढांचे को बार-बार निशाना बनाया जाना अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन है। मंत्रालय ने कहा कि विदेश मंत्रालय कुवैत के क्षेत्र को निशाना बनाकर सुबह किए गए घृणित ईरानी हमलों की कड़ी निंदा करता है।
इन हमलों में कुवैत के एक और बिजलीघर तथा जल संयंत्र को निशाना बनाया गया। बयान में कहा गया कि इन महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को बार-बार निशाना बनाया जाना नागरिक परिसंपत्तियों और आवश्यक बुनियादी ढांचे के खिलाफ एक सुनियोजित आक्रामक नीति को दर्शाता है। इससे नागरिकों की जान और सुरक्षा खतरे में पड़ रही है तथा यह अंतरराष्ट्रीय कानून, संयुक्त राष्ट्र चार्टर और सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2817 का स्पष्ट उल्लंघन है। कुवैत के विदेश मंत्रालय ने हमले तत्काल रोकने की मांग की। साथ ही कहा कि देश को अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने और नागरिकों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने का पूरा अधिकार है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


