ईरान के हमले में कुवैत का बिजली और जल संयंत्र क्षतिग्रस्त
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नई दिल्लीकुवैत ने सूचना दी है कि ईरान ने उसके एक बिजली और जल संयंत्र पर हमला किया, जिससे भारी नुकसान हुआ है। मंत्रालय ने बताया कि हमले के बाद संयंत्र में आग लग गई और कई इकाइयां क्षतिग्रस्त हो गईं। आग पर काबू पाया जा चुका है और अब नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

दुबई, एजेंसी। कुवैत ने शुक्रवार को कहा कि ईरान ने उसके एक बिजली और जल संयंत्र पर हमला किया, जिससे स्टेशन को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है। कुवैत के बिजली, जल और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने बताया कि हमले के बाद संयंत्र में आग लग गई और बिजली उत्पादन की बड़ी संख्या में इकाइयां क्षतिग्रस्त हो गईं। मंत्रालय के अनुसार आग पर काबू पा लिया गया है। अधिकारी अब नुकसान का आकलन कर रहे हैं और संयंत्र को दोबारा चालू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


