ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशआखिर खत्म हुआ अपॉरच्युनिटी रोवर का सफर, जानें क्यों घोषित हुआ मृत

आखिर खत्म हुआ अपॉरच्युनिटी रोवर का सफर, जानें क्यों घोषित हुआ मृत

अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा के रोवर अपॉच्र्युनिटी का सफर आखिरकार समाप्त हो गया। रोवर से संपर्क साधने के 800 से अधिक प्रयासों के बाद आखिरकार नासा ने इसे मृत घोषित कर दिया।  मंगल के बारे...

आखिर खत्म हुआ अपॉरच्युनिटी रोवर का सफर, जानें क्यों घोषित हुआ मृत
हिटी,नई दिल्ली Fri, 15 Feb 2019 06:47 PM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा के रोवर अपॉच्र्युनिटी का सफर आखिरकार समाप्त हो गया। रोवर से संपर्क साधने के 800 से अधिक प्रयासों के बाद आखिरकार नासा ने इसे मृत घोषित कर दिया। 

मंगल के बारे में जानकारी जुटाने के लिए अपॉच्र्युनिटी को 90 दिन का समय तय करना था, लेकिन इसने 15 से भी ज्यादा साल यहां बिताकर रिकॉर्ड बना दिया था। गौरतलब है कि  सौर ऊर्जा से संचालित यह रोवर पिछले करीब आठ महीनों से शांत था। नासा लगातार इस रोवर से दोबारा संपर्क साधने की कोशिश कर रहा था। पिछले साल जून में आए रेतीले तूफान के चलते अपॉच्र्युनिटी की ट्रांसमिशन क्षमता कमजोर हो गई थी। 

इसे भी पढ़ें : पढ़ें एक शाकाहारी दुल्हन को क्यों हुई अपने ही मायकेवालों से परेशानी

यह रोवर 15 साल पहले 2004 में लाल ग्रह की सतह पर उतरा था। रोवर से संपर्क साधने में जुटे नासा के इंजीनियरों ने तूफान के चलते इसकी आंतरिक घड़ी में खराबी आने की आशंका जताई थी।

नासा के वैज्ञानिकों ने आखिरी बार मंगलवार को इससे संपर्क साधने की कोशिश की थी, लेकिन सफलता नहीं मिली। नासा के एडमिनिस्ट्रेटर जिम ब्रिडेंस्टाइन ने बताया, ‘अपॉच्र्युनिटी रोवर से संपर्क साधने के 800 से अधिक प्रयासों के बाद आज हम इसकी समाप्ति की घोषणा करते हैं। इस रोवर को मंगल की सतह पर एक किलोमीटर की यात्रा के लिए तैयार किया गया था।

हालांकि, इसने रिकॉर्ड 45 किलोमीटर का सफर तय किया।’ मंगल ग्रह के वातावरण और सतह की जांच के लिए फिलहाल नासा को अपने क्यूरोसिटी रोवर पर आश्रित रहना पड़ेगा। । यह रोवर अगस्त साल 2012 में मंगल पर पहुंचा था और यहां लगातार जांच में जुटा हुआ है। 

इसे भी पढ़ें : ISIS ज्वाइन करनेवाली यूके की गर्भवती स्कूली लड़की ने कहा- वापसी के लिए कुछ भी करूंगी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें