ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशपेरिस में अज्ञात शख्स ने लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत

पेरिस में अज्ञात शख्स ने लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत

फ्रांस की राजधानी पेरिस से 30 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में स्थित एक नगर में एक अज्ञात शख्स ने चाकू से लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।...

पेरिस में अज्ञात शख्स ने लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत
नई दिल्ली। एजेंसीThu, 23 Aug 2018 04:08 PM
ऐप पर पढ़ें

फ्रांस की राजधानी पेरिस से 30 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में स्थित एक नगर में एक अज्ञात शख्स ने चाकू से लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है। न्यूज एजेंसी भाषा की खबर के मुताबिक, पुलिस ने हमलावर को पकड़ लिया है। हालांकि वो जिंदा है या नहीं इस बात की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। ये घटना आतंकी घटना है या नहीं इसका भी अभी पता नहीं चल पाया है।

सुत्रों के मुताबिक जिस वक्त हमलावर लोगों पर हमला कर रहा था उस वक्त वो बार-बार अल्लाहू अक़बर चिल्ला रहा था। लेकिन पुलिस अभी हमलावर की पहचान नहीं कर पाई है कि वो किसी आतंकी संगठन से जुड़ा था या नहीं। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। बता दें कि पिछले कुछ सालों में फ्रांस और पेरिस के कई जगहों पर आतंकी हमले हुए हैं।

ट्रैप्स की आबादी लगभग 30,000 है। यह नगर ग्रेटर पेरिस के उपनगरीय इलाके में आता है। यह नगर वर्सेलिस से थोड़ी ही दूरी पर है। वर्सेलिस गरीबी, गैंग और इस्लामी कट्टरपंथ के प्रभाव के लिए जाना जाता है।  
 

 भारत-पाकिस्तान के सैनिक आतंकवाद रोधी अभ्यास में एक साथ ले रहे हिस्सा

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें