भारतीय राजदूत के स्वागत से चिढ़े खालिस्तानी, तलवार लहराते हुए किया हंगामा; पुलिस ने खदेड़ा

हिन्दुस्तान टाइम्स, ओटावा
Follow us on Google News
share

कनाडा के अलबर्ट में भारतीय राजदूत संजय वर्मा के स्वागत समारोह स्थल पर खालिस्तानियों ने जमकर बवाल काटा। खालिस्तानी समारोह स्थल के बाहर तलवार लहराने लगे तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ा।

भारतीय राजदूत के स्वागत से चिढ़े खालिस्तानी, तलवार लहराते हुए किया हंगामा; पुलिस ने खदेड़ा

कनाडा के अलबर्टा में भारतीय उच्चायुक्त संजय वर्मा के स्वागत को लेकर खालिस्तानी इतना चिढ़ गए कि वे वेन्यू के बाहर हंगामा करने पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक वहां कम से कम दो दर्जन खालिस्तान समर्थकम जमा हुए थे। कुछ के हाथ में  हथियार भी थे। एक खालिस्तानी हवा में तलवार लहराता भी नजर आया। इसी बीच भारत समर्थकों के साथ झड़प हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक कनाडा की पुलिस ने स्थिति को संभाला और दोनों गुटों को समझा-बुझाकर शांत किया। 

इसी तरह संजय वर्मा के स्वागत के दौरान एडमंड और सूरी में भी खालिस्तानी समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया था। बता दें कि खालिस्तानियों की धमकी को देखते हुए कालगरी में होने वाले कार्यक्रम को कैंसल कर दिया गया था। वहीं किसी दूसरी जगह पर उच्चायुक्त के स्वागत के रुप में केवल लंच का इंतजाम किया गया था। 

बता दें कि पीएम जस्टिन ट्रूडो द्वारा भारत पर खालिस्तानी निज्जर की हत्या का आरोप लगाएाजने के बाद संजय वर्मा पहली बार वेस्टर्न कनाडा के दौरे पर पहुंचे थे। खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस ने पहले ही वर्मा पर हमला करने की धमकी दी थी। कनाडा के विदेश मंत्रालय ने भी इसका संज्ञान लिया था और उनकी सुरक्षा में इजाफा कर दिया था। वहीं खालिस्तान समर्थकों पर कड़ी नजर रखी जा रही थी। 

वर्मा ने बताया कि उनकी यात्रा सफल रही है। उन्होंने विक्टोरिया की लेजिस्लेचर बिल्डिंग में संबोधन दिया। इसके बाद सूरी में बोर्ड ऑफ ट्रेड की बैठक में शामिल हुए। कालगरी में वह इंडो-कनाडा चैंबर ऑफ कनाडा के कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इससे पहले खालि्तानियों ने भारतीय राजदूत के खिलाफ तलवार और भाले लहराए थे। 

एडमोंटन में बिजनेस लीडर से बातचीत के दौरान कार्यक्रम स्थल के बाहर बडी़ संख्या में खालिस्तान समर्थक पहुंचे थे। संजय वर्मा ने कहा था कि, खालिस्तान समर्थकों ने कार्यक्रम को बाधित करने की पूरी कोशिश की थी लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। उन्होंने बताया था कि 80 के करीब खालिस्तान समर्थक वहां पहुंचे थे। महीने की शुरुआत में भी कोलंबिया शहर में उनके कार्यक्रम के दौरान हंगामा हुआ था। 

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।