ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशUS सहित दुनिया से चाहते हैं बेहतर संबंध, बोले टॉप तालिबान नेता सिराजुद्दीन हक्कानी

US सहित दुनिया से चाहते हैं बेहतर संबंध, बोले टॉप तालिबान नेता सिराजुद्दीन हक्कानी

तालिबान नेता सिराजुद्दीन हक्कानी ने कहा है कि तालिबान अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ अच्छे संबंध चाहता है। लड़कियों की शिक्षा लेकर हक्कानी ने कहा है कि इसके बारे में जल्द ही 'अच्छी खबर' दी जाएगी।

US सहित दुनिया से चाहते हैं बेहतर संबंध, बोले टॉप तालिबान नेता सिराजुद्दीन हक्कानी
एएनआई,काबुलTue, 17 May 2022 06:35 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

तालिबान के टॉप नेता सिराजुद्दीन हक्कानी ने कहा है कि तालिबान अमेरिका और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ अच्छे संबंध चाहता है। तालिबान सरकार में गृहमंत्री के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्होंने सीएनएन से बातचीत में यह बात कही है। बता दें कि अगस्त 2021 में तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया था।

दुनिया से बेहतर संबंध चाहते हैं: हक्कानी

इंटरव्यू में हक्कानी ने कहा है कि पिछले 20 सालों का वक्त रक्षात्मक लड़ाई और युद्ध की स्थिति थी। दोहा समझौते के बाद हमने तय किया कि हम इस बारे में बात नहीं करेंगे। भविष्य में हम अमेरिका सहित अंतररष्ट्रीय समुदाय के साथ बेहतर संबंध रखना चाहेंगे।

लड़कियों की शिक्षा को लेकर तालिबान देगा गुड न्यूज?

लड़कियों की शिक्षा और मानवाधिकार के मसले को लेकर सिराजुद्दीन हक्कानी ने कहा है कि लड़कियों की शिक्षा के बारे में जल्द ही 'अच्छी खबर' दी जाएगी। इसे लेकर एक तरीका विकसित किया जा रहा है। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि हम सभी मानते हैं कि शिक्षा अल्लाह के आशीर्वाद के रूप में है, जो पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए जरूरी है। तालिबान शासन में शिक्षा का विरोध करने वालों की जगह नहीं है।

लड़कियों की शिक्षा में देरी को लेकर हक्कानी ने क्या कहा?

लड़कियों की शिक्षा में हो रही देरी को लेकर हक्कानी ने कहा है कि समस्या अफगानिस्तान की सोच और समझ, अफगानिस्तान के सांस्कृतिक पहलू पर आधारित शिक्षा है। इस्लामी नियमों और सिद्धांतों की व्यवस्था करने का एक मुद्दा है। यही कारण है कि इसमें देरी हो रही है। बता दें कि हाल ही में एक फरमान में तालिबान सरकार ने कक्षा छह से ऊपर की छात्राओं को उनकी कक्षाओं में भाग लेने पर प्रतिबंध लगा दिया। लड़कियों को तब तक घर में रहने का निर्देश दिया गया है जब तक कि तालिबान अपने अगले फैसले की घोषणा नहीं कर देता।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें