ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशDr MOM को सलाम: अपना लेबर पेन भूल गई और कराई इस मां की...

Dr MOM को सलाम: अपना लेबर पेन भूल गई और कराई इस मां की...

कहते हैं डॉक्टर भगवान का दूसरा रुप होते हैं। कुछ ऐसी ही मिसाल पेश की है अमेरिका के केंटकी की एक डॉक्टर ने। डॉक्टर अमांडा हेस खुद गर्भवती थीं और लेबरपेन से जूझ रही थीं। लेकिन उन्होंने अपने दर्द की...

Dr MOM को सलाम: अपना लेबर पेन भूल गई और कराई इस मां की...
लाइव हिन्‍दुस्‍तान टीम,नई दिल्लीWed, 02 Aug 2017 05:37 PM
ऐप पर पढ़ें

कहते हैं डॉक्टर भगवान का दूसरा रुप होते हैं। कुछ ऐसी ही मिसाल पेश की है अमेरिका के केंटकी की एक डॉक्टर ने। डॉक्टर अमांडा हेस खुद गर्भवती थीं और लेबरपेन से जूझ रही थीं। लेकिन उन्होंने अपने दर्द की परवाह न करते हुए दूसरी महिला की मदद की जो बच्चे को जन्म देने वाली थी। बताया जा रहा है कि ये पूरा वाक्या 25 जुलाई 2017 का है। 

इस काम के बाद डॉक्टर अमांडा सोशल मीडिया पर सेंसेशन बन गई। यही नहीं इंटरनेट पर डॉक्टर मॉम के नाम से लोग उनकी मिसाल दे रहे हैं। डॉक्टर अमांडा की क्लीग डॉक्टर हाला ने इस पूरे वाक्ये को फेसबुक पर शेयर किया हैं जहां लोग इसे बहुत पसंद कर रहे हैं।  उनकी फेसबुक पोस्ट को 11,000 रिएक्शन मिले हैं। 

दऱअसल हुआ कुछ यूं कि डॉक्टर अमांडा को लेबर पेन शुरू हो गए थे। डॉक्टर अस्पताल में भर्ती हुईं , वहीं एक महिला और एडमिट हुई। खबरों के अनुसार डॉक्टर अमांडा के पास दूसरी महिला को एक्टिव लेबर पेन शुरू हो गए और उसे डॉक्टर की विशेष देखभाल की जरूरत थी, लेकिन उसकी असाइन डॉक्टर उसके पास नहीं थी। लेकिन अमांडा ने अपना दर्द भलूकर डिलीवरी में महिला की मदद की। डॉक्टर अमांडा अचानक मरीज से डॉक्टर अमांडा बन गई और उस महिला की सफल डिलीवरी कराई। इसके बाद डॉक्टर अमांडा ने अपने बच्चे को भी जन्म दिया। जिसका नाम एलेन रखा गया है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें