ब्रैडफोर्ड में पाकिस्तानी दूतावास के बाहर कश्मीरी प्रवासियों का प्रदर्शन
संदेश ::: पूर्व में इस शीर्षक से,,,विदेश ::: पीओके में कई जगह प्रदर्शन, पाकिस्तानी बलों

लंदन, एजेंसी। ब्रिटेन में रहने वाले कश्मीरी प्रवासियों ने पीओके के लोगों के समर्थन में अपना प्रदर्शन जारी रखा है। प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र में कथित हिंसा, नागरिकों की मौत, लंबे समय से जारी सैन्य एवं सुरक्षा पाबंदियों तथा खाद्य पदार्थों और जरूरी दवाओं की आपूर्ति बाधित होने पर चिंता जताई। ब्रैडफोर्ड स्थित पाकिस्तानी वाणिज्य दूतावास के बाहर धरना दिया जा रहा है। प्रदर्शनकारी पब्लिक एक्शन कमेटी और पीओके के लोगों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांगों में बुनियादी अधिकार, सम्मान, न्याय और लोकतांत्रिक स्वतंत्रता शामिल हैं। प्रदर्शनकारियों ने नागरिकों के खिलाफ कथित बल प्रयोग की निंदा की और महिलाओं, बच्चों तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
उन्होंने जरूरी खाद्य सामग्री, दवाओं और अन्य आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता प्रभावित करने वाली पाबंदियों को तत्काल हटाने की भी अपील की।


