मुजफ्फरपुर के कनिष्क नारायण यूनाइटेड किंगडम में बने कैबिनेट मिनिस्टर
मुजफ्फरपुर के कनिष्क नारायण ने यूनाइटेड किंगडम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मंत्री के रूप में कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। यह पदवी प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम के अनुमोदन पर मिली है। कनिष्क नारायण मुजफ्फरपुर के सोंधो हाउस में पैदा हुए थे और उन्होंने अपने परिवार के साथ इस सफलता का जश्न मनाया।

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले के कनिष्क नारायण यूनाइटेड किंगडम में कैबिनेट मिनिस्टर बने हैं। मंगलवार को यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम के अनुमोदन पर कनिष्क नारायण ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मंत्री की शपथ ली। उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला है।कनिष्क नारायण एसकेजे लॉ कॉलेज के निदेशक जयंत कुमार के भतीजा हैं। उनका जन्म मुजफ्फरपुर के सोंधो हाउस, दामोचक में हुआ था। उनकी माता चेतना सिंहा तथा पिता संतोष कुमार यूनाइटेड किंगडम के महत्वपूर्ण देश वेल्स की राजधानी कार्डिफ में सॉलीसीटर हैं। उनके बड़े भाई गौतम नारायण लंदन में डॉक्टर हैं। पूरा परिवार सोंधो हाउस दामोचक के निवासी हैं।कनिष्क नारायण की इस उपलब्धि पर जिले एवं सोंधो हाउस परिसर में उत्सव का माहौल रहा।
एसकेजे लॉ कॉलेज की सचिव उज्ज्वला मिश्रा, सुशील कुमार मिश्रा, प्राचार्य डॉ. विमल किशोर, आभा टीचर ट्रेनिंग के सचिव डॉ. सतीश कुमार, विश्वविद्यालय के सीसीडीसी डॉ. रजनीश कुमार गुप्ता, आरपीएम लॉ कॉलेज के प्रो. अंकज कुमार, प्राचार्य केकेएन तिवारी, डॉ. रत्नेश भारद्वाज, आशुतोष कुमार, चंदन कुमार, आरए सहाय, राहुल कुमार, सुधांशु सुमन व डॉ. ललित किशोर ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


