विश्व का सबसे बुजुर्ग जीव बना 194 वर्ष का कछुआ

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दक्षिण अटलांटिक महासागर के सेंट हेलेना द्वीप पर रहने वाला जोनाथन नाम का कछुआ आज दुनिया का सबसे उम्रदराज जमीनी जीव बन गया है। इसे 194 साल की उम्र में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा वैश्विक आइकॉन का खिताब प्राप्त हुआ है। यह कछुआ 1832 में पैदा हुआ था और अब भी स्वस्थ है।

विश्व का सबसे बुजुर्ग जीव बना 194 वर्ष का कछुआ

सेंट हेलेना, एजेंसी। दक्षिण अटलांटिक महासागर के सेंट हेलेना द्वीप पर रहने वाला ‘जोनाथन’ नाम का एक कछुआ आज दुनिया का सबसे उम्रदराज जमीनी जीव बन गया है। साल 2026 में जोनाथन ने अपनी उम्र के 194 साल पूरे कर लिए हैं, जिसके बाद गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इसे वैश्विक आइकॉन का खिताब दिया है। लगभग 1832 में जन्मा यह कछुआ पेरिस के एफिल टॉवर और न्यूयॉर्क के स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से भी पुराना है। इसके जीवनकाल में ब्रिटेन के 8 राजा-रानी और अमेरिका के 40 से अधिक राष्ट्रपति बदल चुके हैं। हालांकि, उम्र के कारण इसकी सूंघने की शक्ति कमजोर हो गई है, लेकिन स्वस्थ है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।