ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशजिहादियों ने 50 महिलाओं को किया किडनैप, बुर्किना फासो में खाने तक को कुछ नहीं

जिहादियों ने 50 महिलाओं को किया किडनैप, बुर्किना फासो में खाने तक को कुछ नहीं

स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह महिलाएं यहां पर घास और जंगली फल जुटाने के लिए आती थीं। इसके पीछे वजह यह है कि यहां पर कुछ भी खाने के लिए नहीं बचा है। गुरुवार को जब यह नहीं लौटीं तो लगा कुछ समस्या है।

जिहादियों ने 50 महिलाओं को किया किडनैप, बुर्किना फासो में खाने तक को कुछ नहीं
Deepakएजेंसियां,औगाडोगूSun, 15 Jan 2023 09:47 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

पश्चिम अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में 50 महिलाओं के अपहरण से सनसनी फैल गई है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक जिहादियों के ग्रुप ने इस अपहरण को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक करीब 40 महिलाएं अरबिंडा से 12 किमी की दूरी पर उठाई गईं। वहीं, शुक्रवार को अन्य 20 महिलाओं का कस्बे के उत्तरी तरफ से अपहरण किया गया। सूत्रों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इनमें से कुछ महिलाएं बचने में कामयाब रहीं।

ऐसे हुआ अपहरण
स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह महिलाएं यहां पर घास और जंगली फल जुटाने के लिए आती थीं। इसके पीछे वजह यह है कि यहां पर कुछ भी खाने के लिए नहीं बचा है। गुरुवार को जब उनकी गाड़ियां वापस नहीं आईं तो हमने लगा कि उनके साथ कुछ समस्या है। लेकिन उन महिलाओं में से तीन अपहर्ताओं के चंगुल से बचने में कामयाब रहीं। इन लोगों ने हमारे पास आकर बताया कि वास्तव में वहां पर हुआ क्या था। गौरतलब है कि बुर्किना फासो एक बेहद गरीब देश है, जहां खाने तक की समस्या है। यह देश 2015 से जिहादियों से त्रस्त है।

ठिकानों तक ले गए किडनैपर्स
इस स्थानीय निवासी के मुताबिक अगले दिन महिलाओं का एक और ग्रुप गया था। इस ग्रुप में करीब 20 महिलाएं थीं। इनका अपहरण अरबिंडा से आठ किमी की दूरी पर हुआ था। दोनों ही ग्रुपों में से कुछ महिलाएं बचने में कामयाब रहीं। इस स्थानीय नागरिक ने बताया कि हमें यकीन है कि किडनैपर्स इन महिलाओं को अपने ठिकानों तक ले गए हैं। एक स्थानीय अफसर ने अपहरण की पुष्टि की और बताया कि आर्मी और इसकी सिविलियन सहायकों ने इलाके में छापेमारी की, लेकिन यह कामयाब नहीं रहा। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें