भारत मसाला करेगी यूएई को हल्दी और जीरे की निर्यात
हिन्दुस्तान, रांची
जय भारत स्पाइसेस, ओडिशा की मसाला कंपनी, 2026-27 में पारादीप पोर्ट से यूएई के जेबेल अली पोर्ट के लिए हल्दी और जीरे का निर्यात करेगी। यह कंपनी सरकारी पुरस्कार विजेता है और इसके अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ पांडा के अनुसार, इससे देश की विदेशी मुद्रा में वृद्धि होगी और किसानों को वैश्विक बाजार से लाभ होगा।

रांची, वरीय संवाददाता। ओडिशा की मसाला कंपनी जय भारत स्पाइसेस (भारत मसाला) वित्त वर्ष 2026-27 में पारादीप पोर्ट से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के जेबेल अली पोर्ट के लिए हल्दी और जीरे की खेप निर्यात करेगी। भारत सरकार से चार बार बेस्ट एक्सपोर्ट कंपनी अवॉर्ड जीत चुकी यह कंपनी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पहुंच का विस्तार कर रही है। चेयरमैन सुरेंद्र नाथ पांडा ने बताया कि इस पहल से देश को विदेशी मुद्रा मिलेगी और भारतीय किसानों को सीधे वैश्विक बाजार से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा।


