ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशजापानी बिजनेसमैन को मिल गए किराये की कोख से जन्मे 13 बच्चे

जापानी बिजनेसमैन को मिल गए किराये की कोख से जन्मे 13 बच्चे

जापान के एक बिजनेस मैन को 13 बच्चों के पिता बनने का हक मिल गया है। कोर्ट ने थाई सरोगेट मांओ से जन्मे इन बच्चों को अपने घर में रखने का अधिकार दे दिया है। जापान के  28 साल के मित्सुतोकी...

जापानी बिजनेसमैन को मिल गए किराये की कोख से जन्मे 13 बच्चे
बैंकॉक, लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 21 Feb 2018 06:22 PM
ऐप पर पढ़ें

जापान के एक बिजनेस मैन को 13 बच्चों के पिता बनने का हक मिल गया है। कोर्ट ने थाई सरोगेट मांओ से जन्मे इन बच्चों को अपने घर में रखने का अधिकार दे दिया है। जापान के  28 साल के मित्सुतोकी शिगेटा के ये सभी बच्चे थाईलैंड में सरोगेट मां से जन्मे हैं।

मंगलवार को बैंकॉक की अदालत ने बच्चों को कानूनी तौर पर उन्हें सौंप दिया। कोर्ट ने कहा कि उनके पास काफी रूपया है और वह इनकी देख रेख काफी अच्छे से कर सकते हैं। कोर्ट ने यह भी माना कि मित्सुतोकी ने इन बच्चों की देखरेख के लिए जापान में एक सुरक्षित घर में धाय मां और नर्सों की व्यवस्था कर रखी है।

थाईलैंड की केंद्रीय किशोर अपराध अदालत ने एक बयान में कहा, '13 बच्चों को उनके पिता से जो खुशी और मौके मिलेंगे उसके लिए कोर्ट इन बच्चों के पिता को उनक कानूनी अधिकार सौंपती है क्योंकि उनका बच्चों के साथ कोई खराब बर्ताव नहीं है। कोर्ट ने प्राइवेसी की वजह से अपने बयान में उनका नाम नहीं लिया। मित्सुतोकी ने बच्चों को सरोगेसी के जरिए तब पैदा किया जब थाईलैंड में इस पर कानूनी रोक नहीं थी।

कोर्ट में कार्यवाही के दौरान मित्सुतोकी मौजूद नहीं थे। मित्सुतोकी के वकील ने कहा कि बच्चों की तैयारी के हिसाब से उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जाएगा और इसके लिए अधिकारियों से अगला कदम उठाने की मांग की जाएगी। जानकारी के मुताबिक ज्यादातर बच्चों की उम्र चार साल के लगभग है।

थाई अधिकारियों ने मित्सुतोकी के जापान और कम्बोडिया में मौजूद घर का भी दौरा किया था और यह भी माना कि बच्चे नए वातावरण में जल्दी ही घुल मिल जाएंगे। वकील ने यह भी बताया कि मित्सुतोकी की मां भी थाईलैंड में बच्चों से मिलने आती रहती हैं।

मित्सुतोकी शिगेटा 2014 में 'बेबी फैक्टरी' विवाद की वजह से साल 2014 में चर्चा में आए थे। थाई पुलिस को जब इस बात की जानकारी मिली कि बैंकॉक के एक आलीशान घर में कई सारे नवजात शिशु पूरे दिन धाय मांओं की निगरानी में रह रहे हैं। उसके बाद पुलिस ने जांच की शुरुआत की।

पुलिस के मुताबिक उन्होंने सभी सरोगेट मां को करीब पांच से सात लाख रूपये दिए थे। थाईलैंड के सामाजिक विकास और कल्याण विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक एक जांच से पता चला कि मित्सुतोकी कुल 19 बच्चों के पिता हैं। इनमें 13 सरोगेट बच्चे थाईलैंड में थे जबकि 6 बच्चे कम्बोडिया और जापान में थे। कम्बोडिया और जापान में रहने वाले छह में से चार बच्चे थाई सरोगेट मांओं ने जन्म दिए।

मित्सुतोकी के इस मामले ने थाईलैंड में चल रहे किराए की कोख के अनलिमिटेड बिजनेस को सुर्खियों में ला दिया। इसके बाद 2015 साल में अधिकारियों ने विदेशियों को थाई सरोगेट महिलाओं को पैसे देने पर रोक लगा दी गई।

ऐसा कहा जाता है कि मित्सुतोकी कि वह एक जापानी आईटी टाइकून के बेटे हैं। इस विवाद में पड़ने के बाद उन्होंने देश छोड़ दिया। हालांकि उन्होंने खुद कभी सीधे तौर पर यह नहीं बताया कि उन्होंने इतने सारे बच्चे क्यों पैदा किए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें