पुरुष प्रधानमंत्रियों से ज्यादा काम करती हूं: ताकाइची

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

- जापानी प्रधानमंत्री के बयान से लैंगिक भूमिकाओं पर छिड़ी बहस टोक्यो, एजेंसी। जापान

पुरुष प्रधानमंत्रियों से ज्यादा काम करती हूं: ताकाइची

- जापानी प्रधानमंत्री के बयान से लैंगिक भूमिकाओं पर छिड़ी बहस टोक्यो, एजेंसी। जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने कहा कि पिछले पुरुष प्रधानमंत्रियों की तुलना में उन्हें एक महिला होने के नाते अतिरिक्त काम करना पड़ता है। उनकी इस टिप्पणी ने देश में लैंगिक भूमिकाओं को लेकर बहस छेड़ दी है।ताकाइची ने बुधवार को संसद के एक सत्र में कहा कि वह अपने पुरुष पूर्ववर्ती प्रधानमंत्रियों से ज्यादा समय तक काम करती हैं, क्योंकि उन्हें महिलाओं से जुड़ी कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी निभानी पड़ती हैं। इनमें घर के काम और मेकअप करना शामिल है। उन्होंने कहा कि सुबह मैं नहाती हूं, नाश्ता तैयार करती हूं और बर्तन साफ करती हूं।

इसके बाद मेकअप करती हूं। ये सब करने में मुझे लगता है कि पुरुष प्रधानमंत्रियों की तुलना में तीन से चार घंटे ज्यादा लग जाते हैं। ताकाइची ने बताया कि उनके सहयोगियों को यह समझने में भी कुछ समय लगा कि कैमरे के सामने आने से पहले मुझे मेकअप करने और बेहतर दिखने के लिए अतिरिक्त समय की जरूरत होती है। हालांकि, मेकअप, नहाने और घर के कामों पर जोर देने वाली उनकी टिप्पणी का उलटा असर हुआ। आलोचकों ने इसे पुरानी लैंगिक धारणाओं को बढ़ावा देने वाला बताया। जापान में लंबे समय तक काम करने की संस्कृति भी एक बड़ी समस्या मानी जाती है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़पुरुष प्रधानमंत्रियों से ज्यादा काम करती हूं: ताकाइची