गाजा में इजरायली हमलों में तीन बच्चों समेत नौ की मौत

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

गाजा में शनिवार को इजरायल के हवाई हमलों में तीन बच्चों समेत कम से कम नौ फलस्तीनी मारे गए। अस्पताल अधिकारियों के अनुसार, नस्र क्षेत्र में एक अपार्टमेंट पर किए गए हमले में कई लोग मारे गए और अन्य घायल हुए। इजरायली सेना ने कहा है कि उसने हमास के ठिकानों को निशाना बनाया है।

गाजा में इजरायली हमलों में तीन बच्चों समेत नौ की मौत

दीर अल-बलाह, एजेंसी। गाजा में शनिवार को इजरायल के हवाई हमलों में तीन बच्चों समेत कम से कम नौ फलस्तीनी मारे गए। अस्पताल अधिकारियों ने यह जानकारी दी। शिफा अस्पताल के निदेशक मोहम्मद अबू सलमिया के मुताबिक नस्र इलाके में एक अपार्टमेंट पर हुए हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत हुई। मृतकों में आठ से 18 वर्ष की उम्र के तीन बच्चे शामिल हैं। हमले में आठ से 16 वर्ष की उम्र के चार बच्चों समेत छह लोग घायल हुए हैं। इजरायली सेना ने कहा कि उसने इलाके में हमास के बुनियादी ढांचे और उसके लड़ाकों को निशाना बनाया था।

हालांकि, उसने इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी नहीं दी। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार जेतून इलाके में लोगों के एक समूह पर हुए एक अन्य इजरायली हमले में चार लोग मारे गए और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। इजरायली सेना ने कहा कि उसने हमास के एक आतंकवादी को निशाना बनाया था और हमले के परिणामों की जांच की जा रही है। फलस्तीनियों के अनुसार पिछले कुछ दिनों में पूरे गाजा में इजरायली हमलों का स्तर बढ़ा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।