विदेश ::: गाजा हवाई हमले में हमास का शीर्ष कमांडर मारा गया : इजरायल

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

इजरायल की सेना ने गाजा में गुरुवार को किए गए हवाई हमले में हमास के एक शीर्ष कमांडर मोहम्मद अब्देल सलाम अल-यजूरी को मार गिराया। हमले में दो अन्य कमांडर भी मारे गए। इजरायल गाजा में बमबारी जारी रखे हुए है, जबकि 2025 में संघर्ष विराम प्रयास जारी हैं। ईरान समर्थित हिजबुल्ला के खिलाफ हमले की भी तैयारी है।

विदेश ::: गाजा हवाई हमले में हमास का शीर्ष कमांडर मारा गया : इजरायल

काहिरा, एजेंसी। इजरायल की सेना ने शुक्रवार को कहा कि उसने गाजा में गुरुवार को किए गए हवाई हमले में हमास के एक शीर्ष कमांडर को मार गिराया। अमेरिका के समर्थन से 2025 में हुए संघर्ष विराम को बचाने के प्रयासों के बावजूद इजरायल गाजा में अपनी बमबारी जारी रखे हुए है। हमास की सशस्त्र शाखा ने भी मोहम्मद अब्देल सलाम अल-यजूरी की मौत की पुष्टि की है। उसने कहा कि गुरुवार को हुए हवाई हमले में मारे गए यजूरी ने 7 अक्तूबर, 2023 के हमलों की योजना बनाने में प्रमुख भूमिका निभाई थी, जिसके बाद इजरायल ने गाजा में करीब दो साल तक सैन्य अभियान चलाया।

इजरायली सेना ने कहा कि यजूरी को निशाना बनाकर किए गए हमले में हमास के दो अन्य कमांडर भी मारे गए। हमास की ओर से इस पर तत्काल कोई और टिप्पणी नहीं की गई। उधर, इजरायल ने शुक्रवार को कहा कि वह ईरान समर्थित सशस्त्र समूह हिजबुल्ला के खिलाफ और हमले करने के लिए तैयार है। यह बयान दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्ला द्वारा बनाई गई सुरंगों को बड़े पैमाने पर ध्वस्त किए जाने के बाद आया है। इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने एक बयान में कहा कि हम अभियान जारी रखने और हिजबुल्ला पर तथा अन्य स्थानों पर हमले करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि इजरायल हिजबुल्ला के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई जारी रखेगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़विदेश ::: गाजा हवाई हमले में हमास का शीर्ष कमांडर मारा गया : इजरायल