इजरायल ने स्लोवेनिया में खोला पहला दूतावास
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
इजरायल ने स्लोवेनिया में अपना पहला दूतावास खोला, जिसे यूरोपीय संघ के साथ संबंधों को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस मौके पर इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने इसे ऐतिहासिक दिन बताया। यह घटनाक्रम तब हुआ है जब कब्जे वाले वेस्ट बैंक में बस्तियों को लेकर तनाव बढ़ रहा है।

ल्यूब्ल्याना (स्लोवेनिया), एजेंसी। इजरायल ने बुधवार को स्लोवेनिया में अपना पहला दूतावास खोला। यूरोपीय संघ के इस छोटे देश के साथ संबंधों को मजबूत करने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब कब्जे वाले वेस्ट बैंक में अवैध बस्तियों को लेकर इजरायल के कई पुराने सहयोगियों के साथ उसके संबंधों में तनाव बढ़ रहा है। इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार इस अवसर पर स्लोवेनिया की राजधानी ल्यूब्ल्याना पहुंचे। सार ने स्लोवेनिया के विदेश मंत्री टोने काजर के साथ बैठक के बाद दूतावास खुलने को ऐतिहासिक दिन बताया।


