इजरायल के हमले से एक रात में 700 फिलिस्तीनियों की मौत, गाजा में कहर बनकर टूटे रॉकेट

Oct 25, 2023 10:07 am ISTGaurav Kala रॉयटर्स, गाजा
share

Israel Hamas War Updates- गाजा में इजरायली सेना का कहर जारी है। गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इजरायली बमबारी में एक ही रात में 700 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे गए।

इजरायल के हमले से एक रात में 700 फिलिस्तीनियों की मौत, गाजा में कहर बनकर टूटे रॉकेट

Israel Hamas War Updates- गाजा पट्टी पर इजरायली सेना का कहर जारी है। इजरायली सेना पहले ही हमास को नेस्तनाबूत करने की चेतावनी जारी कर चुकी है। बुधवार तड़के यह भी जानकारी आई कि इजरायली सेना ने हमास का समर्थन करने पर सीरिया के मिलिट्री कैंप पर बमबारी शुरू कर दी है। इजरायली सेना आईडीएफ चुन-चुनकर हमास के ठिकानों को निशाना बना रही है।  गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजरायली हवाई हमलों में 24 घंटे के अंदर 700 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए। अनुमान है कि अब तक के हवाई हमले में मारे गए लोगों में मौत का यह आंकड़ा सबसे अधिक है। उधर, इजरायली सेना ने दावा किया कि उसने हमास के 400 से अधिक ठिकानों पर हमला किया और रात भर में दर्जनों लड़ाकों को मार डाला। 

गाजा में चल रहे कत्लेआम को लेकर पूरी दुनिया चिंता में है। बुधवार को यूएन में भारत ने भी गाजावासियों की मदद जारी रखने की बात कही है। वहीं, संयुक्त राष्ट्र ने यह कहते हुए गाजा में आपातकालीन सहायता की अनुमति देने का आह्वान किया कि वर्तमान डिलीवरी अपर्याप्त थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने सुरक्षित सहायता वितरण की अनुमति देने के लिए तत्काल युद्धविराम का आह्वान किया है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 7 अक्टूबर से इजरायली बमबारी में 5,700 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं। 

पढ़ें- डैड! मैंने 10 यहूदियों को मार डाला; नरसंहार के बाद पिता से शेखी बघारता हमास आतंकी, सुनें पूरी बातचीत

एक ही रात में मारे गए 700 से ज्यादा फिलिस्तीनी
गाजा के हमास संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि इजरायली हवाई हमलों में रात भर में 700 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए। इजरायल की दो सप्ताह से जारी "घेराबंदी" में 24 घंटे में मरने वालों की संख्या यह सबसे अधिक है। उधर, गाजा में सहायता के लिए इजरायल की अनुमति के लिए दबाव बढ़ गया है। 

इजरायल बोला- हमास के 400 से ज्यादा ठिकानों पर निशाना
गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के दावों के विपरीत इजरायली सेना ने कहा कि उसने 400 से अधिक हमास आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया है और रात भर में उसके दर्जनों लड़ाकों को मार डाला है, लेकिन गाजा के सत्तारूढ़ इस्लामी समूह को नष्ट करने में समय लगेगा। इजराइल ने कहा कि उसने रात में जिन लक्ष्यों को निशाना बनाया उनमें एक सुरंग भी थी जिससे हमास समुद्र से इजराइल में घुसपैठ करने की फिराक में था। साथ ही मस्जिदों में हमास के कमांड सेंटर भी थे।

पढ़ें- युद्ध में फिर हम भी कूद जाएंगे; इजरायल और हमास युद्ध पर ईरान को अमेरिका की चेतावनी

गाजावासियों के लिए चिंतित संयुक्त राष्ट्र
संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों ने मंगलवार को गाजा में आपातकालीन सहायता को बिना किसी रुकावट के अनुमति देने का अनुरोध किया है। साथ ही कहा कि दो सप्ताह से जारी इजरायली बमबारी के बाद गाजा पट्टी में फिलिस्तीनी लोगों को को समर्थन की आवश्यकता है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने गाजा में "अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून के स्पष्ट उल्लंघन" के बारे में चिंता व्यक्त करते हुए नागरिकों की सुरक्षा की अपील की। उनके बयान ने इजरायल को नाराज कर दिया है। इजरायल ने गुटेरेस से इस्तीफा देने की मांग की है। 

इजरायली बमबारी में 5791 फिलिस्तीनी मारे गए- गाजा
गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 7 अक्टूबर से अब तक घनी आबादी वाले क्षेत्र में इजरायली बमबारी में कम से कम 5,791 फिलिस्तीनी मारे गए हैं, जिनमें 2,360 बच्चे भी शामिल हैं। इसमें कहा गया है कि अकेले पिछले 24 घंटों में कुल 704 लोग मारे गए। गाजा पट्टी के अधिकतर जगहों को इजरायली बमों द्वारा ध्वस्त कर दिया गया है। भोजन, साफ़ पानी, दवाएँ और ईंधन तेज़ी से ख़त्म हो रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि 40 से अधिक चिकित्सा केंद्रों में ईंधन खत्म होने या इजरायली बमबारी से क्षतिग्रस्त होने के बाद परिचालन रोक दिया गया है।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।