ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशरिसर्च में हुआ खुलासा:व्यक्ति क्यों 'मॉस मर्डर' जैसी घटनाओं को देता है अंजाम?

रिसर्च में हुआ खुलासा:व्यक्ति क्यों 'मॉस मर्डर' जैसी घटनाओं को देता है अंजाम?

एक साइकोलॉजिकल रिसर्च में ये बात सामने आई है कि काई व्यक्ति अपने आप को चर्चित बनाने, प्रसि​द्ध होने के लिए मॉस मर्डर जैसी हरकत को अंजाम देता है। यह रिसर्च हाल ही में अमेरिका के लॉस वेगास में हुई...

रिसर्च में हुआ खुलासा:व्यक्ति क्यों 'मॉस मर्डर' जैसी घटनाओं को देता है अंजाम?
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 06 Oct 2017 03:02 PM
ऐप पर पढ़ें


एक साइकोलॉजिकल रिसर्च में ये बात सामने आई है कि काई व्यक्ति अपने आप को चर्चित बनाने, प्रसि​द्ध होने के लिए मॉस मर्डर जैसी हरकत को अंजाम देता है। यह रिसर्च हाल ही में अमेरिका के लॉस वेगास में हुई गोलीबारी के बाद की गई। लॉस वेगास गोलीबारी कांड को अंजाम देने वाले हमलावर स्टीफन पैडॉक को इस रिसर्च में केस स्टडी के रूप में शामिल किया गया। रिसर्चर्स ने मॉस मर्डरर स्टीफन पैडॉक के सोशल और पर्सनल लाइफ के साथ ही उसकी मानसिक हालत के बारे में जानकारी हासिल करने के बाद उसे मॉस मर्डर जैसी घटना को अंजाम देने के लिए आदर्श व्यक्ति करार दिया। 

आयरलैंड के 'यूनिवर्सिटी कॉलेज कॉर्क' में इस रिसर्च को अंजाम दिया गया। इस रिसर्च में कई अन्य मॉस मर्डर की घटनाओं और उसे अंजाम देने वाले अपराधियों पर अध्ययन के बाद एक पैटर्न सामने आया। जिसमें पता चला कि ऐसे अधेड़ या बुजुर्ग व्यक्ति जिन्हें लगता है कि उनका सोशल स्टेटस और वैल्यू उनसे छीन लिया गया या किसी वजह से खतरे में है, लोगों का और समाज का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए एक आखिरी प्रयास करते हैं। 

इस रिसर्च में मॉस मर्डर की कुछ घटनाओं को शामिल किया गया, जिनमें बंदूक का हुआ हो और जिसे राजनीतिक या धार्मिक कारणों की बजाए व्यक्तिगत कारण से अंजाम दिया गया हो। इसमें अपराधियों के दो एज ग्रुप को शामिल किया गया, पहला ऐसे मॉस मर्डररर्स जिनकी औसत उम्र 23 साल और दूसरा ऐसे जिनकी औसत उम्र 41 साल थी। हालांकि, यह रिसर्च अभी अपने शुरुआती चरण में है, फिर भी यह निष्कर्ष निकाला गया है कि दोनों ही उम्र के मर्डररर्स अटेंशन पाने के लिए ही ऐसी घटनाओं को अंजाम देते हैं।  

लाूस वेगास घटना को अंजाम देने वाले स्टीफन पैडॉक की उम्र 64 साल थी, वह रिलेशनशिप में था, उसके कोई बच्चे नहीं थे। उसने होटल की 32वीं मंजिल से लॉन में चल रहे म्यूजिक कंसर्ट में उपस्थित दर्शकों पर अंधाधुंध फायरिंग झोंक दी। इसमें 59 लोग मारे गए और 500 से अधिक घायल हो गए। जांच में पाया गया की पैडॉक के कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था नाही उसे कोई इतनी गंभीर मानसिक बीमारी थी। हालांकि, उसे इस साल जून में डॉक्टर ने एंटी एंग्जाइटी टैबलेट्स खाने की सलाह दी ​थी। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें