अमेरिकी-सऊदी हमलों की मंजूरी नहीं दी : इराक
- ट्रंप के दावे को खारिज किया बगदाद, एजेंसी। इराक ने अपने क्षेत्र

- ट्रंप के दावे को खारिज किया बगदाद, एजेंसी। इराक ने अपने क्षेत्र में हाल में हुए अमेरिका और सऊदी अरब के संयुक्त हवाई हमलों की जानकारी पहले से होने या उन्हें मंजूरी देने के दावे को खारिज कर दिया है। इन हमलों में ईरान समर्थित पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज (पीएमएफ) के कम से कम 20 सदस्य मारे गए।
इराक का आधिकारिक बयान
अल जजीरा के मुताबिक इराक की सरकारी समाचार एजेंसी ने बताया कि सैन्य कार्रवाई के बाद प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने सऊदी अरब की अपनी प्रस्तावित यात्रा टाल दी है। इराकी सरकार के प्रवक्ता हैदर अल-अबूदी ने कहा कि बगदाद ने इराकी क्षेत्र में किसी खास ठिकाने या संगठन पर हमले की कोई मंजूरी नहीं दी थी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार को इराकी क्षेत्र में हुए इन हमलों की पहले से कोई जानकारी नहीं थी। इराक की यह प्रतिक्रिया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि ये सैन्य अभियान इराकी नेतृत्व के साथ समन्वय में किए गए थे। इराक ने बुधवार को इन हमलों की औपचारिक निंदा की थी और अब ट्रंप के बयान को भी स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया है।
सऊदी के आरोपों पर सबूत मांगा
इस बीच, इराक ने सऊदी अरब से उन आरोपों के समर्थन में सबूत मांगे हैं, जिनमें कहा गया है कि इराक से सक्रिय ईरान समर्थित सशस्त्र गुटों ने सऊदी अरब पर ड्रोन हमले किए। सऊदी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया था कि सोमवार और मंगलवार को इराक से उड़ाए गए ड्रोन ने सऊदी अरब के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे और राजधानी रियाद को निशाना बनाया।
इकतराफ करने का इराक का रुख
बाहरी सैन्य कार्रवाई भी बर्दाश्त नहीं करेगा इराक
अल-नुमान ने क्षेत्रीय सुरक्षा और देश की संप्रभुता को लेकर इराक का रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि सरकार अपने क्षेत्र से किसी गैर-सरकारी संगठन को दूसरे देशों पर हमला करने की अनुमति नहीं देगी। साथ ही इराक अपनी सीमाओं के बाहर से होने वाली किसी भी सैन्य कार्रवाई को भी स्वीकार नहीं करेगा।


