होर्मुज में सुरंग से टकराने के बाद टैंकर में विस्फोट हुआ व
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नई दिल्लीतेहरान, एजेंसी। ईरानी मीडिया ने रविवार को दावा किया कि होर्मुज में एक तेल किया कि होर्मुज में एक तेल

तेहरान, एजेंसी। ईरानी मीडिया ने रविवार को दावा किया कि होर्मुज में एक तेल टैंकर ईरान द्वारा निर्धारित नौवहन मार्ग से भटक गया। इसके बाद नौसैनिक सुरंग से टकराने के बाद टैंकर में विस्फोट हो गया। ईरान की तस्नीम समाचार एजेंसी के अनुसार यह तेल टैंकर ईरानी अधिकारियों द्वारा तय किए गए समुद्री मार्ग से हट गया था, जिसके बाद वह समुद्र में बिछाई गई सुरंग से टकरा गया। तस्नीम ने कहा कि ईरान पहले ही कई बार चेतावनी दे चुका था कि यदि कोई पोत उसके निर्धारित मार्ग से हटेगा तो उसके परिणामों की जिम्मेदारी उसी की होगी। हालांकि, इस घटना पर ईरानी अधिकारियों की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया।
ये भी पढ़ें:होर्मुज में आईआरजीसी की चार पोतों पर हमला


