लिंडसे ग्राहम की मौत के बाद ईरानी मीडिया का ट्रंप को संदेश
- कहा- अचानक मौत के लिए तैयार रहें तेहरान, एजेंसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

- कहा- अचानक मौत के लिए तैयार रहें तेहरान, एजेंसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी और रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम की मौत के बाद ईरानी मीडिया ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कई ईरानी अखबारों ने ग्राहम की मौत को प्रमुखता से प्रकाशित करते हुए ट्रंप और अन्य अमेरिकी अधिकारियों के लिए 'अचानक मौत के लिए तैयार रहें' जैसी चेतावनी दी है। ईरानी अखबार 'हमशहरी' ने अपने पहले पन्ने पर डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अन्य वरिष्ठ अमेरिकी व इजरायली अधिकारियों के चित्र प्रकाशित किए। शीर्षक में लिखा गया, अचानक मौत के लिए तैयार रहें।
अखबार ने इसके साथ दिवंगत सीनेटर लिंडसे ग्राहम की तस्वीर भी प्रकाशित की। वहीं, ईरानी अखबार 'वतन-ए-एमरूज' ने 13 जुलाई के संस्करण में उन्हें ईरान विरोधी अमेरिकी नीतियों का प्रमुख समर्थक बताते हुए लिखा कि उनकी मौत अचानक हुई बीमारी के कारण हुई। इस बयान को ग्राहम की मौत में ईरान की संभावित भूमिका का संकेत माना जा रहा है, हालांकि इसका कोई आधिकारिक प्रमाण सामने नहीं आया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


