विमान बदलने को लेकर ईरानी मीडिया ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
- कैटरिंग ट्रक में छिपने का मीम वायरल दुबई, एजेंसी। ईरान के सरकारी

- कैटरिंग ट्रक में छिपने का मीम वायरल दुबई, एजेंसी। ईरान के सरकारी मीडिया ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मजाक उड़ाया है। यह प्रतिक्रिया ट्रंप की तुर्किये यात्रा के दौरान गुपचुप तरीके से विमान बदले जाने के बारे में सामने आई नई जानकारी के बाद आई है। ईरानी मीडिया ने इसे ईरान की सैन्य ताकत से ट्रंप की कथित घबराहट से जोड़ते हुए निशाना साधा। ईरानी सरकारी टेलीविजन के एक प्रस्तोता ने कहा कि ट्रंप का विमान बदलने का फैसला ईरान की सैन्य शक्ति के डर को दर्शाता है। यह घटना उनके लिए अपमान का विषय बन गई है।


