ईरान पैकेज ::: खाड़ी देशों ने अमेरिका का साथ दिया तो परिणाम भुगतने होंगे : ईरान

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

ईरान ने खाड़ी देशों को चेतावनी दी है कि यदि वे अमेरिका का समर्थन करते हैं, तो उन्हें परिणामों के लिए जिम्मेदार ठहराया जाएगा। ईरानी विदेश मंत्रालय ने अमेरिका के हालिया हमलों की निंदा की और कहा कि ये अंतर्राष्ट्रीय शांति के लिए खतरा हैं। उन्होंने खाड़ी देशों से सैन्य सहायता न देने की अपील की है।

ईरान पैकेज ::: खाड़ी देशों ने अमेरिका का साथ दिया तो परिणाम भुगतने होंगे : ईरान

तेहरान, एजेंसी। तेहरान ने सोमवार को खाड़ी देशों को भी चेतावनी दी कि यदि उन्होंने अमेरिका का साथ दिया तो इसके परिणामों के लिए उन्हें जिम्मेदार माना जाएगा। इसके साथ ही अमेरिकी हमलों की कड़ी निंदा की। साथ ही आरोप लगाया कि वॉशिंगटन की सैन्य कार्रवाई से हॉर्मुज में अंतरराष्ट्रीय नौवहन और वैश्विक व्यापार प्रभावित हुआ है। ईरान के विदेश मंत्रालय ने एक्स पर जारी बयान में कहा कि पिछले 24 घंटों में अमेरिका द्वारा किए गए हमले संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों का घोर उल्लंघन हैं और अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा करते हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिकी कार्रवाई ने हॉर्मुज की सुरक्षा व्यवस्था को बाधित कर वैश्विक समुद्री व्यापार को जोखिम में डाल दिया है और क्षेत्र में संघर्ष को फिर से भड़का दिया है।

ईरान ने यह भी कहा कि क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने की जिम्मेदारी सभी देशों की है और किसी भी बाहरी सैन्य हस्तक्षेप से हालात और बिगड़ सकते हैं। तेहरान ने खाड़ी देशों से अमेरिका को किसी भी प्रकार की सैन्य या लॉजिस्टिक सहायता नहीं देने की अपील करते हुए चेतावनी दी कि ऐसा करने पर उन्हें इसके परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।