ईरान ने खाड़ी क्षेत्र की बिजली गुल करने की धमकी दी

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

ईरान ने खाड़ी देशों को चेतावनी दी है कि यदि अमेरिका उसके बिजली संयंत्रों पर हमला करता है तो वह पूरे खाड़ी क्षेत्र की बिजली व्यवस्था ठप कर देगा। इसके साथ ही ईरान के रक्षा मंत्री ने चेतावनी दी है कि ईरानी सशस्त्र बल किसी भी खतरे का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

ईरान ने खाड़ी क्षेत्र की बिजली गुल करने की धमकी दी

रियाद, एजेंसी। ईरान ने पिछले सप्ताह खाड़ी देशों को चेतावनी दी थी कि यदि अमेरिका उसके बिजली संयंत्रों पर हमला करता है तो वह पूरे खाड़ी क्षेत्र की बिजली व्यवस्था ठप कर देगा। मीडिया रिपोर्ट में दो अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी गई है। अधिकारियों के अनुसार यह चेतावनी उस समय दी गई जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर बड़े सैन्य हमले की धमकी दी थी। हालांकि बाद में ट्रंप ने सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और कतर के अनुरोध तथा संभावित वार्ता में प्रगति की उम्मीद का हवाला देते हुए इस हमले की योजना टाल दी। खाड़ी क्षेत्र के एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि ईरान ने संदेश भेजा कि यदि ट्रंप उसके बिजली संयंत्रों पर हमला करते हैं तो वह एक-एक कर पूरे खाड़ी क्षेत्र की बिजली गुल कर देगा। ईरान ने मध्यस्थों के जरिए संदेश दिया कि उसके बिजली संयंत्रों पर किसी भी हमले के जवाब में वह खाड़ी देशों में समान प्रकार के ठिकानों को निशाना बनाएगा। एक अधिकारी ने कहा कि ईरान पहले भी सार्वजनिक रूप से ऐसी धमकियां देता रहा है, लेकिन इस बार संदेश बहुत गंभीर था और इसमें संभावित लक्ष्यों की लंबी सूची भी शामिल थी.

ईरान किसी भी खतरे का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार

ईरान के कार्यवाहक रक्षा मंत्री ब्रिगेडियर जनरल माजिद इब्न-ए-रेजा ने गुरुवार को कहा कि ईरानी सशस्त्र बल किसी भी बाहरी खतरे का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है। उनकी सैन्य क्षमता देश के स्वदेशी रक्षा उद्योग पर आधारित है। माजिद इब्न-ए-रेजा ने सोशल मीडिया पर कहा कि हर दिन दुश्मन की शक्ति के कमजोर पड़ने के संकेत और स्पष्ट हो रहे हैं। हमारी सशस्त्र सेनाएं देश के रक्षा उद्योग के बल पर किसी भी खतरे का मुकाबला करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

कुवैत ने ईरानी स्कूल बंद करने का आदेश दिया

पश्चिम एशिया युद्ध के दौरान ईरान के बार-बार हमलों का सामना करने के बाद कुवैत ने देश के एकमात्र ईरानी स्कूल को बंद करने का आदेश दिया है। यह जानकारी गुरुवार को शिक्षा मंत्रालय के एक सूत्र ने दी। सूत्र ने स्कूल बंद करने के फैसले का कोई कारण नहीं बताया। हालांकि युद्ध के दौरान अमेरिकी सैनिकों की मौजूदगी वाले खाड़ी देशों में कुवैत भी उन देशों में शामिल रहा, जिन्हें ईरान ने निशाना बनाया था। जून में हुए युद्धविराम के टूटने के बाद भी कुवैत पर हमले हुए थे।

सामान्य प्रश्न

ईरान ने खाड़ी देशों को क्या चेतावनी दी?
ईरान ने चेतावनी दी है कि यदि अमेरिका उसके बिजली संयंत्रों पर हमला करता है, तो वह पूरे खाड़ी क्षेत्र की बिजली व्यवस्था ठप कर देगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़ईरान ने खाड़ी क्षेत्र की बिजली गुल करने की धमकी दी