होर्मुज समेत तेल आपूर्ति के सभी रास्ते बंद कर देंगे : ईरान

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

ईरान ने अमेरिकी हमलों के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की चेतावनी दी है। ईरान ने कहा है कि अगर अमेरिका अपनी आक्रामक हरकतें नहीं रोकेगा, तो वह खाड़ी देशों के दूसरे रास्तों को भी बंद कर देंगे। इस स्थिति से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर संकट मंडराने लगा है।

होर्मुज समेत तेल आपूर्ति के सभी रास्ते बंद कर देंगे : ईरान

तेहरान, एजेंसी। अमेरिकी हमले तेज होने के बाद ईरान ने होर्मुज को पूरी तरह बंद करने की चेतावनी दे डाली है। इतना ही नहीं, ईरान ने होर्मुज के अलावा खाड़ी देशों से तेल और गैस आपूर्ति के दूसरे वैकल्पिक रास्तों पर भी आवाजाही रोकने की बात कही है। ईरान ने साफ कहा है कि खाड़ी के रास्तों से तेल-गैस का निर्यात या तो पूरी दुनिया के लिए उपलब्ध होगा, या फिर किसी के लिए नहीं। दोनों देशों के ताजा रुख से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए अहम जलमार्ग पर एक बार फिर संकट मंडराने लगा है।

ईरान की चेतावनी

ईरानी सरकारी टीवी पर बुधवार को जारी किए गए ईरानी सेना के एक बयान के अनुसार, ईरान ने अमेरिकी हमलों के जवाब में ‘ऑपरेशन लाइटनिंग’ के सातवें चरण की शुरुआत की है। वहीं, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कोर (आईआरजीसी) की ओर से जारी बयान में कहा गया कि होर्मुज जलडमरूमध्य तब तक बंद रहेगा, जब तक अमेरिका अपनी ‘आक्रामक हरकतें’ बंद नहीं कर देता। आईआरजीसी ने चेतावनी दी है कि अमेरिकी हमले बंद नहीं हुए तो दुनियाभर में तेल और गैस आपूर्ति के लिए अहम माने जाने वाले खाड़ी देशों के दूसरे क्षेत्रीय रास्ते भी उनके निशाने पर आ सकते हैं।

अमेरिका के खिलाफ जवाब

आईआरजीसी ने कहा, ‘अमेरिका ने दुनियाभर में तेल-गैस निर्यात के लिए हिन्द महासागर का रास्ता रोक दिया है। इससे अमेरिका के आर्थिक प्रतिद्वंद्वियों के हितों पर खतरा बढ़ गया है। ऐसे हालात में हम उन रास्तों को बंद कर देंगे, जिनसे अमेरिका और उसके सहयोगियों को फायदा हो रहा है।’ आईआरजीसी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह होर्मुज के अलावा खाड़ी के और किन जलमार्गों को रोकने की तैयारी में है। लेकिन साफ शब्दों में कहा कि खाड़ी क्षेत्र से तेल और गैस का निर्यात या तो सभी को मिलेगा या किसी को नहीं।

हमलों की संख्या

ईरानी स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता होसैन केरमानपुर ने बुधवार को बताया कि मंगलवार रात से बुधवार तक जारी रहे हमलों में 260 से अधिक ईरानी नागरिक घायल हुए। यह संख्या दोनों देशों के बीच हाल में हुए किसी भी हमले से कहीं ज्यादा है। ईरानी सरकारी टीवी के अनुसार, सेना ने ऐलान किया है कि वह अमेरिका की इस कार्रवाई का निर्णायक जवाब देगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ईरान ने किस जलडमरूमध्य को बंद करने की चेतावनी दी है?
ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की चेतावनी दी है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsInternational Newsहोर्मुज समेत तेल आपूर्ति के सभी रास्ते बंद कर देंगे : ईरान