होर्मुज की रक्षा के लिए ईरान पूरी तरह तैयार : खामेनेई

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई ने अमेरिका द्वारा प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद सशस्त्र तैयारी की बात कही। उन्होंने होर्मुज समुद्री मार्ग की रक्षा के लिए प्रतिज्ञा की। खामेनेई ने ईरानी सेना की भूमिका पर जोर दिया और दुश्मन की सेनाओं को नुकसान पहुंचाने का दावा किया। मध्यस्थ अभी भी युद्ध खत्म करने के समझौते पर काम कर रहे हैं।

होर्मुज की रक्षा के लिए ईरान पूरी तरह तैयार : खामेनेई

अमेरिका द्वारा ईरान के प्रस्ताव को ठुकराए जाने के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने सोमवार को कहा कि पूरे देश में बड़े स्तर पर सशस्त्र तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि ईरानी लोग इस रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग होर्मुज की रक्षा के लिए एकजुट हैं। खामेनेई का यह बयान ऐसे समय आया है जब होर्मुज और ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज को फिर से खोलने से जुड़े ईरान के हालिया प्रस्ताव को ठुकरा दिया था

ईरान की सशस्त्र सेनाओं की तैयारी

खामेनेई ने कहा कि ईरान की सशस्त्र सेनाएं और समाज के अलग-अलग वर्ग देश के विरोधियों का सामना करने के लिए तैयार हैं। यह तैयारी ऐसा माहौल बनाने के लिए है, जो ईरान के लोगों के लिए सम्मान और उनके दुश्मनों के लिए शर्मिंदगी का कारण बने।

ईरानी सेना की भूमिका

खामेनेई ने होर्मुज की रक्षा में ईरानी सेना की भूमिका पर भी जोर दिया। उन्होंने दावा किया कि ईरानी लड़ाकों और इस समुद्री मार्ग की सुरक्षा करने वाले बलों ने दुश्मन की सेनाओं को दर्दनाक झटके दिए।

दुश्मन की सेनाओं पर हमले

उन्होंने कहा कि पहले ईरान के दक्षिण में स्थित दोनों समुद्रों में दुश्मन की सेनाएं घूमती थीं। लेकिन अब ईरानी लड़ाकों और होर्मुज के रक्षकों से मिले नुकसान के कारण वे अरब सागर से आगे नहीं बढ़ पा रही हैं। दुश्मन की सेना को जल्द अनब सागर से बाहर कर देंगे।

----------

मध्यस्थ समझौते पर काम कर रहे

काहिरा, एजेंसी। तीन अधिकारियों ने बताया कि मध्यस्थ अभी भी ईरान और अमेरिका के साथ युद्ध खत्म करने और होर्मुज को खोलने के समझौते पर काम कर रहे हैं। सोमवार को बात करने वाले दो अधिकारियों ने पुष्टि की कि मध्यस्थ दोनों पक्षों के साथ एक प्रस्ताव पर काम कर रहे हैं। इसमें होर्मुज को फिर से खोलना, अमेरिका की नाकेबंदी हटाना और फिर प्रतिबंधों को हटाना शामिल है।

अक्सर पूछे गए प्रश्न

✦ईरान के सर्वोच्च नेता ने कब सशस्त्र तैयारी की बात कही?−
ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने सोमवार को सशस्त्र तैयारी की बात कही।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़होर्मुज की रक्षा के लिए ईरान पूरी तरह तैयार : खामेनेई