ईरान पैकेज::: ईरानी सेना के छह अहम पदों पर नई नियुक्तियां
तेहरान, एजेंसी। ईरान के सर्वोच्च नेता और सशस्त्र बलों के कमांडर-इन-चीफ अयातुल्ला

तेहरान, एजेंसी।ईरान के सर्वोच्च नेता और सशस्त्र बलों के कमांडर-इन-चीफ अयातुल्ला मोजतबा होसैनी खामेनेई ने सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स और बासिज रेजिस्टेंस फोर्स में छह वरिष्ठ कमांडरों को प्रमुख पदों पर नियुक्त किया है।आधिकारिक बयान के अनुसार, खामेनेई ने अलग-अलग आदेश जारी करके इन अधिकारियों को उनकी नई जिम्मेदारियां और मिशन सौंपे हैं। इन नियुक्तियों के तहत, रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के पायलट मेजर जनरल अली अब्दुल्लाही को सशस्त्र बलों का चीफ ऑफ स्टाफ बनाया गया है, जबकि ब्रिगेडियर जनरल कियूमर्स हैदरी को डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, ब्रिगेडियर जनरल अहमद वहीदी को मेजर जनरल की रैंक देते हुए रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स का कमांडर-इन-चीफ बनाया गया है।
मेजर जनरल मुस्तफा इजादी ने रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के डिप्टी कमांडर-इन-चीफ की जिम्मेदारी संभाली है। इसी के साथ रियर एडमिरल अली अजमाई को नौसेना की कमान दी गई है और हुज्जतुल इस्लाम वल-मुस्लिमीन हुसैन ताएब को बासिज रेजिस्टेंस फोर्स का प्रमुख नियुक्त किया गया है।


