युद्ध खत्म करने के प्रस्ताव पर अमेरिका का जवाब मिला : ईरान
ईरान ने अमेरिका से युद्ध समाप्ति के लिए प्रस्ताव पर आधिकारिक जवाब मिलने का संकेत दिया है, जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति ने इसे खारिज किया है। वहीं, गाजा में इजरायली हमलों से पांच फलस्तीनियों की मौत हुई है। अमेरिका ने इराक से अपने सैनिकों की वापसी पूरी कर ली है, जिसमें 12 साल का सैन्य मिशन समाप्त हो गया।

दुबई, एजेंसी। ईरान ने संकेत दिया है कि उसे युद्ध समाप्त करने के अपने प्रस्ताव पर अमेरिका का आधिकारिक जवाब मिल गया है। हालांकि, ईरानी अधिकारियों ने यह स्पष्ट नहीं किया कि अमेरिका ने प्रस्ताव को खारिज कर दिया है या नहीं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कुछ दिन पहले सार्वजनिक रूप से ईरान के इस प्रस्ताव को खारिज कर चुके हैं। गाजा में पांच फलस्तीनियों की मौतगाजा पट्टी में इजरायली हमलों में पांच फलस्तीनियों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए। अस्पताल अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। युद्धविराम समझौते के करीब एक साल बाद भी क्षेत्र में लगभग रोजाना हमले जारी हैं।
शिफा अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार गाजा शहर में इजरायली हमले में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।अमेरिका ने इराक से सैनिकों की वापसी पूरी कीअमेरिकी सेना ने बुधवार को कहा कि उसने इराक से अपने सैनिकों की वापसी पूरी कर ली है। इसके साथ ही इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह के खिलाफ अभियान चलाने के लिए शुरू हुआ 12 साल का सैन्य मिशन समाप्त हो गया है।

