ईरान बातचीत के पक्ष में, पर आत्मसमर्पण नहीं करेगा: पेजेशकियन

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा कि उनका देश कूटनीतिक बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन दबाव में आत्मसमर्पण नहीं करेगा। उन्होंने अमेरिका के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर करने का बचाव किया। विदेश मंत्री अराघची ने होर्मुज को खोलने के लिए अमेरिका से मुआवजे की मांग की।

ईरान बातचीत के पक्ष में, पर आत्मसमर्पण नहीं करेगा: पेजेशकियन

तेहरान, एजेंसी। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा कि उनका देश अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए कूटनीतिक बातचीत के पक्ष में है, लेकिन उसे किसी भी दबाव में आत्मसमर्पण के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। उन्होंने अमेरिका के साथ बातचीत और युद्ध समाप्त करने के उद्देश्य से समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने के अपनी सरकार के फैसले का बचाव किया। पेजेशकियन ने शुक्रवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित एक साक्षात्कार में कहा कि ईरान समझौते के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन करेगा, बशर्ते अमेरिका भी अपनी जिम्मेदारियां पूरी करे। उन्होंने कहा कि जहां अमेरिका अपनी प्रतिबद्धता पूरी करने में विफल रहेगा, वहां ईरान पर समझौते को जारी रखने की कोई बाध्यता नहीं होगी।

ईरानी राष्ट्रपति का इस्तीफा खारिज

ईरानी राष्ट्रपति ने इस सप्ताह उनके इस्तीफे को लेकर लगाई जा रही अटकलों को भी खारिज किया। उन्होंने कहा कि वह दृढ़ता के साथ अपना काम जारी रखेंगे। इससे पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि एमओयू को लेकर ईरान के सत्ता प्रतिष्ठान में मतभेद हैं।

होर्मुज खोलने के लिए अमेरिका को मुआवजा

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने शनिवार को कहा कि होर्मुज को दोबारा खोलना केवल ईरान और ओमान के बीच चल रही बातचीत पर निर्भर नहीं है। इसके लिए कुछ अन्य शर्तों को पूरा करना होगा और अमेरिका द्वारा समझौता ज्ञापन (एमओयू) के कथित उल्लंघन के लिए मुआवजा देना होगा।

FAQs

ईरान का राष्ट्रपति कौन है?
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़ईरान बातचीत के पक्ष में, पर आत्मसमर्पण नहीं करेगा: पेजेशकियन