भारत-ईरान का ऊर्जा साझेदारी मजबूत करने पर जोर
ईरान के तेल मंत्री मोहसेन पाकनेजाद ने भारत के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से ब्रिक्स ऊर्जा मंत्रियों की बैठक में मुलाकात की। दोनों ने तेल और ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने और नए अवसर खोजने पर जोर दिया। भारत 2019 से ईरान से तेल आयात नहीं कर रहा है।

- ईरान के तेल मंत्री ने हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की नई दिल्ली, एजेंसी। ब्रिक्स ऊर्जा मंत्रियों की बैठक के दौरान गुरुवार को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी और ईरान के तेल मंत्री मोहसेन पाकनेजाद ने तेल, गैस और ऊर्जा क्षेत्र में रिश्तों को और मजबूत करने पर चर्चा की।ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए के मुताबिक गुरुग्राम (हरियाणा) में गुरुवार को आयोजित 11वीं ब्रिक्स ऊर्जा मंत्रियों की बैठक के दौरान पाकनेजाद ने अपने भारतीय समकक्ष से मुलाकात की। बैठक में दोनों देशों के बीच अच्छे संबंधों और सहयोग को आगे बढ़ाने की बात कही। दोनों नेताओं ने तेल और ऊर्जा क्षेत्र में मिलकर काम करने, उसे मजबूत करने और नए अवसर तलाशने के महत्व पर जोर दिया।
भारत में ईरान के दूतावास ने एक्स पोस्ट में बताया कि ईरान के पेट्रोलियम मंत्री मोहसेन पाकनेजाद ने गुरुवार को भारत के गुरुग्राम में आयोजित 11वीं ब्रिक्स ऊर्जा मंत्रियों की बैठक के मौके पर भारत के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की। आईआरएनए की रिपोर्ट के अनुसार भारत पहले ईरानी कच्चे तेल का एक बड़ा खरीदार रहा है, लेकिन 2019 में अमेरिका की ओर से ईरान के तेल निर्यात पर दोबारा प्रतिबंध लगाने के बाद भारत ने ईरान से तेल आयात रोक दिया था। 11वीं ब्रिक्स ऊर्जा मंत्रियों की बैठक 25-26 जून तक आयोजित की जा रही है। ब्रिक्स में 11 प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाएं और विकासशील देश शामिल हैं। इनमें भारत, ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


