ईरान पैकेज ::: ईरान-अमेरिका संघर्ष के बीच वार्ता के लिए पाक पहुंचे ईरानी गृह मंत्री

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

ईरान के गृह मंत्री एस्कंदर मोमेनी सोमवार को पाकिस्तान पहुंचे। वह पाकिस्तान के नेताओं के साथ बातचीत करेंगे। गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने उनका स्वागत किया और उन्हें आमंत्रित किया। यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच सहयोग को बढ़ाना है, खासकर ईरान-अमेरिका सैन्य संघर्ष के बीच।

ईरान पैकेज ::: ईरान-अमेरिका संघर्ष के बीच वार्ता के लिए पाक पहुंचे ईरानी गृह मंत्री

इस्लामाबाद, एजेंसी। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य संघर्ष के बीच ईरान के गृह मंत्री एस्कंदर मोमेनी सोमवार को पाकिस्तान पहुंचे। वह देश के शीर्ष नेतृत्व के साथ वार्ता करेंगे। पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने उनका स्वागत किया। नकवी ने ही मोमेनी को पाकिस्तान आने का निमंत्रण दिया था। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर मोमेनी के इस्लामाबाद पहुंचने की पुष्टि की। एजेंसी ने कहा कि उनकी यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाना है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।