होर्मुज पर अमेरिकी दावे जमीनी हकीकत से मेल नहीं खाते: ईरान
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
ईरान ने अमेरिका के इस दावे को खारिज किया है कि रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री नियंत्रण बहाल हो गया है और जहाजों की आवाजाही सामान्य है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि अमेरिकी दावे जमीनी हकीकत से मेल नहीं खाते। उनके अनुसार, विदेशी सैन्य आक्रामकता और आर्थिक नाकेबंदी जारी रहने तक क्षेत्र में सुरक्षा बहाल नहीं हो सकती।

तेहरान, एजेंसी। ईरान ने सोमवार को अमेरिका के उन दावों को खारिज कर दिया, जिनमें कहा गया था कि रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज में समुद्री नियंत्रण बहाल हो गया है। पोतों की आवाजाही सामान्य हो गई है। ईरान ने कहा कि इस समुद्री मार्ग पर उसका पूरा नियंत्रण है और विदेशी सैन्य आक्रामकता तथा आर्थिक नाकेबंदी जारी रहने तक क्षेत्र में सुरक्षा बहाल नहीं हो सकती। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने सोमवार कहा कि अमेरिका के दावे जमीनी हकीकत से मेल नहीं खाते। उन्होंने कहा कि अमेरिकी जो दावे कर रहे हैं, वे जमीनी स्तर पर दिखाई देने वाली स्थिति से मेल नहीं खाते।
वे कहते रह सकते हैं कि होर्मुज अब प्रभावी नहीं रहा और ईरान ने अपना दबदबा खो दिया है, लेकिन हम अपना काम कर रहे हैं।

