होर्मुज पर ट्रंप के दावे को ईरान ने खारिज किया, कार्रवाई की चेतावनी
ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के होर्मुज पर नियंत्रण संबंधी दावे को खारिज कर दिया है। ईरान ने चेतावनी दी है कि अमेरिका को इस रणनीतिक समुद्री मार्ग में हस्तक्षेप करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यदि अमेरिकी सेना ने इसके निर्धारित मार्ग में हस्तक्षेप किया तो ईरान कठोर प्रतिक्रिया देगा।

तेहरान, एजेंसी। ईरान ने सोमवार को होर्मुज पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नियंत्रण संबंधी दावे को सिरे से खारिज कर दिया। साथ ही कहा कि वह किसी भी परिस्थिति में अमेरिका को इस रणनीतिक समुद्री मार्ग के प्रबंधन में हस्तक्षेप नहीं करने देगा। तेहरान ने चेतावनी दी कि अमेरिकी सैन्य दखल का कड़ा जवाब दिया जाएगा। ईरान के सरकारी प्रसारक प्रेस टीवी के अनुसार खातम अल-अंबिया सेंट्रल मुख्यालय के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल इब्राहिम जोल्फाघारी ने कहा कि ईरान किसी भी हालत में अमेरिका को होर्मुज के प्रबंधन में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं देगा। उन्होंने कहा कि यदि अमेरिकी सेना ईरान द्वारा निर्धारित मार्ग और उसकी सशस्त्र सेनाओं की अनुमति के बिना वाणिज्यिक पोतों की आवाजाही सुनिश्चित करने की कोशिश करती है, तो उसका कड़ा और निर्णायक जवाब दिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


