फर्जी खुफिया जानकारी खतरनाक : अराघची
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
संदेश::: हेडिंग बदली गई है। ------------------- तेहरान, एजेंसी। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास

तेहरान, एजेंसी। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के होर्मुज पर अमेरिका के पूर्ण नियंत्रण के दावे को खारिज कर दिया। साथ ही कहा कि अमेरिका पर बार-बार खुफिया विफलताओं के कारण गलत आकलन करने का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि रणनीतिक जलमार्ग को लेकर वॉशिंगटन कहीं बड़ी गलती कर सकता है। अराघची ने एक्स पर कहा कि अमेरिका लंबे समय से खुफिया विफलताओं के कारण गलत आकलन करता रहा है और ईरान के साथ युद्ध इसका उदाहरण है। उन्होंने होर्मुज को लेकर भी सावधानी बरतने की चेतावनी देते हुए कहा कि फर्जी खबर से भी बदतर फर्जी खुफिया जानकारी है।


