अमेरिका से बातचीत का कोई विचार नहीं : तेहरान

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत के दावों को खारिज करते हुए कहा कि इस्लामिक गणतंत्र की ऐसी कोई योजना नहीं है। उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने कहा है कि होर्मुज में विदेशी दखल पर सीधा सैन्य जवाब दिया जाएगा। अमेरिका के साथ बातचीत की शर्तों पर भी तेहरान का स्पष्ट रुख है।

अमेरिका से बातचीत का कोई विचार नहीं : तेहरान

तेहरान, एजेंसी। ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत की कोशिशों के दावों को खारिज करते हुए कहा कि तेहरान की ऐसी कोई योजना नहीं है। उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने दावा किया कि ओमान के साथ बातचीत बढ़ रही है, लेकिन इसमें भी अमेरिका को शर्तें तय नहीं करने दी जाएंगी। एक साक्षात्कार में गरीबाबादी ने कहा कि अमेरिका यह तय नहीं कर सकता है कि उसे कब टकराव करना है और कब कूटनीति अपनानी है। उन्होंने दावा किया कि वॉशिंगटन ने ही कथित तौर पर ईरान को भेजे कई संदेशों में टकराव खत्म करने की गुहार लगाई थी। गरीबाबादी ने यह दावा अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के उस बयान के जवाब में किया, जिसके अनुसार अमेरिका ने अपने हालिया हमले तब रोके, जब ईरान ने कथित रूप से बातचीत दोबारा शुरू करने का अनुरोध किया।होर्मुज

में विदेशी दखल का देंगे सैन्य जवाबएक सवाल के जवाब में गरीबाबादी ने कहा कि होर्मुज में किसी वैकल्पिक मार्ग को तेहरान मंजूरी नहीं देगा। उन्होंने यह भी कहा कि होर्मुज से बारूदी सुरंगें हटाने का काम भी सिर्फ ईरान करेगा। चेतावनी दी कि इस अहम जलमार्ग में किसी भी विदेशी दखल का सीधा सैन्य जवाब दिया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़अमेरिका से बातचीत का कोई विचार नहीं : तेहरान