ईरान पैकेज ::: अमेरिका के पास समझौता तोड़ने का कोई बहाना नहीं : ईरान
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई ने अमेरिका के साथ हुए अंतरिम समझौते को लेकर ईरान का स्पष्ट रुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समझौते में कोई अस्पष्टता नहीं है और अमेरिका के पास इसे तोड़ने का कोई बहाना नहीं हो सकता। बघई ने होर्मुज के प्रबंधन की जिम्मेदारी ईरान की होने की बात की।

तेहरान, एजेंसी। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई ने सोमवार को अमेरिका के साथ हुए अंतरिम समझौते को लेकर तेहरान का रुख दोहराया। उन्होंने कहा कि समझौते में पूरी स्पष्टता है और अमेरिका के पास इसे तोड़ने का कोई बहाना नहीं है। तेहरान में पत्रकारों से बातचीत में बघई ने कहा कि समझौते के ढांचे में कोई अस्पष्टता नहीं है। उन्होंने बताया कि समझौते का ज्ञापन छोटा है और इसमें 14 धाराएं हैं। होर्मुज को लेकर ईरानी रुख दोहराते हुए उन्होंने कहा कि शुरुआत से ही ईरान ने स्पष्ट किया है कि होर्मुज के भविष्य के प्रबंधन की जिम्मेदारी ईरान की होगी।
इस मुद्दे पर ओमान और क्षेत्रीय देशों के साथ बातचीत के जरिये आगे बढ़ा जाएगा। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य संघर्ष और तेज हो गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


