ईरानी अखबार की 'बदले की सूची' में ट्रंप-नेतन्याहू समेत 13 नेता

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

तेहरान में एक राष्ट्रीय दैनिक 'हमशहरी' ने एक ऑनलाइन 'बदले की सूची' प्रकाशित की है, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सहित 13 विदेशी नेताओं के नाम शामिल हैं। ईरान के नेता मोजतबा खामेनेई ने बदले का संकल्प दोहराया, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि इसके लिए कौन जिम्मेदार हैं।

ईरानी अखबार की 'बदले की सूची' में ट्रंप-नेतन्याहू समेत 13 नेता

तेहरान, एजेंसी। ईरान के राष्ट्रीय दैनिक 'हमशहरी' में एक ऑनलाइन 'रिवेंज लिस्ट' (बदले की सूची) प्रकाशित की गई, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू समेत 13 विदेशी नेताओं के नाम शामिल हैं। कुछ दिनों पहले ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने अपने पिता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के बाद पहली सार्वजनिक टिप्पणी में बदले का संकल्प दोहराया था। अखबार में प्रकाशित ग्राफिक में ट्रंप और नेतन्याहू की तस्वीरों पर स्नाइपर के निशाने का चिह्न दिखाया गया है। इनके अलावा 11 अन्य नेताओं को नारंगी रंग की जेल वर्दी में दिखाया गया है। इनमें ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के प्रमुख ब्रैड कूपर, इजरायल में अमेरिका के राजदूत माइक हकाबी, इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) के प्रमुख एयाल जमीर और इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार के नाम शामिल हैं।

मोजतबा खामेनेई ने अपने संदेश में कहा था कि बदला लेना हमारी जनता की इच्छा है और इसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। हालांकि, इस सूची को लेकर तेहरान सरकार की ओर से किसी आधिकारिक मंजूरी की पुष्टि नहीं की गई है। मोजतबा खामेनेई ने भी यह स्पष्ट नहीं किया कि उनके पिता की मौत के लिए वह किन व्यक्तियों को सीधे जिम्मेदार मानते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।