पाकिस्तान के शीर्ष नेतृत्व से मिले ईरानी राष्ट्रपति पजेशकियन
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजेशकियन की पाकिस्तान में एक दिवसीय यात्रा के दौरान क्षेत्रीय शांति वार्ता पर चर्चा हुई। उन्होंने पाक राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर से मुलाक़ात कर द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए ईरान की प्रतिबद्धता दोहराई।

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजेशकियन शांति वार्ता की बैठकों के बीच मंगलवार को एक दिवसीय यात्रा पर पाकिस्तान में थे। पजेशकियन ने इस दौरान पाक के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की और क्षेत्रीय घटनाक्रमों के साथ अमेरिका के साथ चल रही शांति वार्ता पर विचार-विमर्श किया। ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेशकियन ने द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय शांति को मजबूत करने के प्रति तेहरान की प्रतिबद्धता दोहराई। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से मुलाकात के दौरान पजेशकियन ने ईरान-अमेरिका के बीच शुरू हुई वार्ता के लिए पाकिस्तान की कोशिशों की सराहना करते हुए द्विपक्षीय संबंधों तथा क्षेत्रीय शांति को मजबूत करने के लिए ईरान की प्रतिबद्धता दोहराई। जरदारी ने उम्मीद जताई कि चल रही वार्ता क्षेत्र में शांति स्थापित करने की भूमिका अहम होगी। पजेशकियन के स्वागत में पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी मौजूद थे। ईरानी राष्ट्रपति पाकिस्तान के नूर खान एयरबेस पहुंचे। पजेशकियन का विमान पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में जैसे ही दाखिल हुआ तो जेएफ-17 थंडर लड़ाकू विमानों ने उनको सुरक्षा देने का काम किया। जंग के बाद ईरानी राष्ट्रपति की ये पहली पाकिस्तान यात्रा थी.
पश्चिम एशिया में मजबूत होगी सुरक्षा
पाक रवाना होने से पहले पजेशकियन ने कहा था कि इस यात्रा का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत समझौता ज्ञापन के पूर्ण कार्यान्वयन को सुनिश्चित करना है। यह समझौता पश्चिम एशिया में स्थिरता और सुरक्षा को मजबूत करने में मदद करेगा। एक्स पर पोस्ट में उन्होंने कहा कि वार्ता की सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि सहमत दायित्वों का पूरी निष्ठा और सटीकता के साथ पालन किया जाए।
मुनीर से मिले ईरानी राष्ट्रपति
ईरानी राष्ट्रपति ने पाक सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर से भी मुलाकात की। दोनों के बीच कई बिंदुओ पर बात हुई। पाकिस्तानी सेना के बयान में कहा कि भू-राजनीतिक चुनौतियों के इस दौर में विवादों के शांतिपूर्ण समाधान ईरान की पहली प्राथमिकता है। दोनों पक्षों ने क्षेत्र में शांति, समृद्धि तथा स्थिरता को बढ़ावा देने के साझा उद्देश्य के साथ पाकिस्तान-ईरान संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


