विदेश ::: अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता को तैयार ईरान
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
ईरान ने अमेरिका के साथ अपने परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत की इच्छा जताई है, लेकिन कहा है कि वार्ता अतीत के अनुभवों और मौजूदा परिस्थितियों को नजरअंदाज करके शुरू नहीं होगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने स्पष्ट किया कि ईरान बातचीत की मेज से पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने कहा कि बीते वर्षों से मिले सबक को ध्यान में रखकर ही आगे बढ़ा जाएगा।

तेहरान, एजेंसी। ईरान ने अमेरिका के साथ परमाणु कार्यक्रम को लेकर बातचीत की इच्छा जताई है, लेकिन स्पष्ट किया है कि वह अतीत के अनुभवों और मौजूदा परिस्थितियों को नजरअंदाज कर बातचीत की शुरुआत पहले जैसी स्थिति से नहीं करेगा। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने सोमवार को कहा कि उनका देश बातचीत की मेज से पीछे नहीं हटेगा, लेकिन वार्ता के दौरान पिछले अनुभवों को ध्यान में रखा जाएगा। बघाई ने कहा कि हम कभी भी फिर से शून्य से शुरुआत करने की स्थिति में नहीं लौटेंगे। क्या पिछले दो वर्षों के अनुभवों को नजरअंदाज कर यह कहा जा सकता है कि हम फिर वहीं पहुंच गए हैं, जहां से शुरुआत की थी? हर गुजरते दिन के साथ हम अपने अनुभवों से सीखेंगे।

