ईरान-ओमान वार्ता से जल्द खुलेगा होर्मुज: रिपोर्ट

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

विकल्प हेडिंग 1. ईरान-ओमान बातचीत से होर्मुज जल्द ही फिर से खुलेगा : रिपोर्ट

ईरान-ओमान वार्ता से जल्द खुलेगा होर्मुज: रिपोर्ट

विकल्प हेडिंग 1. ईरान-ओमान बातचीत से होर्मुज जल्द ही फिर से खुलेगा : रिपोर्ट

- अमेरिकी अधिकारी ने बताया, बातचीत में प्रगति हुई है

वॉशिंगटन/तेहरान, एजेंसी। अमेरिका को उम्मीद है कि ईरान और ओमान के बीच होर्मुज को लेकर चल रही बातचीत में जल्द समझौता हो सकता है। इससे रणनीतिक जलमार्ग को दोबारा खोला जा सकेगा और पांच महीने से जारी संघर्ष के कारण बाधित तेल निर्यात के फिर से शुरू होने की संभावना है।

बातचीत में प्रगति

मीडिया रिपोर्ट एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया कि ईरान और ओमान के बीच बातचीत में प्रगति हुई है। दोनों देश होर्मुज के तटीय देश हैं। अमेरिका को उम्मीद है कि दोनों के बीच जल्द ऐसा समझौता होगा, जिससे वाणिज्यिक तेल परिवहन बिना किसी बाधा के फिर शुरू हो सकेगा। होर्मुज के संचालन और नियंत्रण को लेकर समझौते को व्यापक शांति समझौते की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि जैसे ही समझौते की घोषणा होगी, अमेरिका ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी हटा देगा। अधिकारी ने कहा कि आगे की अमेरिकी कार्रवाई ईरान द्वारा अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने पर निर्भर करेगी।

ट्रंप का भरोसा

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी होर्मुज को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत में प्रगति पर उम्मीद जताई थी। उन्होंने कहा था कि वार्ता में प्रगति से दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल व्यापार मार्गों में से एक में स्थिरता लौट सकती है। ट्रंप ने कहा कि मुझे लगता है कि हम बहुत अच्छा कर रहे हैं। मैं बातचीत में शामिल हूं। मुझे लगता है कि सब कुछ ठीक चल रहा है। यह जल्द हो सकता है।

आईआरजीसी का बयान

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड (आईआरजीसी) ने शनिवार को कहा कि होर्मुज को दोबारा खोलने का फैसला ईरान और ओमान के बीच चल रही बातचीत से जुड़ा नहीं है। उसने कहा कि होर्मुज तभी खोला जाएगा, जब अमेरिका ईरान की शर्तों को स्वीकार करेगा। आईआरजीसी के प्रवक्ता होसैन मोहेब्बी ने कहा कि होर्मुज को फिर से खोलना ईरान द्वारा तय किए गए विशेष तंत्र और शर्तों पर निर्भर है। इसका ईरान-ओमान वार्ता से कोई संबंध नहीं है। आईआरजीसी का यह बयान अमेरिका के एक अधिकारी के शुक्रवार को दिए बयान के एक दिन बाद आया है।

ईरान की तैयारी

किसी भी खतरे का जवाब देने को तैयार : ईरान

ईरान के कार्यवाहक रक्षा मंत्री ब्रिगेडियर जनरल माजिद एब्न-ए-रेजा ने गुरुवार को कहा कि ईरान की सशस्त्र सेनाएं किसी भी बाहरी खतरे का मुकाबला करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि दुश्मन की शक्ति में लगातार कमजोरी के संकेत दिखाई दे रहे हैं, लेकिन ईरान की सशस्त्र सेनाएं देश के रक्षा उद्योग पर भरोसा करते हुए किसी भी खतरे का जवाब देने के लिए पूरी तरह सक्षम हैं।

सामान्य प्रश्नों के उत्तर

ईरान और ओमान के बीच बातचीत का मुख्य उद्देश्य क्या है?
ईरान और ओमान के बीच बातचीत का मुख्य उद्देश्य होर्मुज जलमार्ग को फिर से खोलना और बाधित तेल निर्यात को फिर से शुरू करना है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़ईरान-ओमान वार्ता से जल्द खुलेगा होर्मुज: रिपोर्ट