विदेश ::: सऊदी- हूती विद्रोहियों के बीच तनाव घटाने को ईरान तैयार
- तनाव बढ़ने से क्षेत्र में बाहरी ताकतों को फायदा होगा - तनाव किसी

तेहरान, एजेंसी। ईरान ने सऊदी अरब और यमन के बीच जारी संघर्ष को बातचीत के जरिये खत्म कराने में मदद की पेशकश की है। उसने कहा कि क्षेत्र में जारी हमले और तनाव किसी भी तरह से इस्लामी देशों और पूरे क्षेत्र के हित में नहीं हैं।
ईरान की मध्यस्थता की पेशकश
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनका देश क्षेत्र के हालात को लेकर बेहद चिंतित है। ईरान दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराने के लिए कूटनीतिक प्रयास करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि इस संकट का वास्तविक समाधान बातचीत और आपसी सहमति से ही निकल सकता है। बघाई ने बताया कि ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने हालात बिगड़ने के बीच सऊदी अरब के विदेश मंत्री से फोन पर बातचीत की है। उन्होंने कहा कि ईरान और क्षेत्र के अन्य देशों के बीच लगातार संपर्क और विचार-विमर्श जारी है। तेहरान दोनों पक्षों के बीच संवाद को आगे बढ़ाने के लिए अपने कूटनीतिक प्रयास करने को तैयार है। ईरानी प्रवक्ता ने चेतावनी दी कि तनाव बढ़ने से क्षेत्र में बाहरी ताकतों को फायदा हो सकता है। उन्होंने कहा कि दो इस्लामी देशों के बीच संघर्ष और युद्ध जारी रहना किसी के हित में नहीं है। बघाई के मुताबिक अमेरिका और इजरायल की गतिविधियों के कारण पहले ही क्षेत्र में काफी तनाव है।
यमन समझौते और हमलों का जिक्र
समझौते के तहत उठाए
यमन के हालात पर उन्होंने कहा कि सऊदी अरब और यमन के बीच पहले ही एक समझौता और रोडमैप तैयार किया गया था। इस समझौते के तहत उठाए जाने वाले कदमों को लागू करने का ईरान ने समर्थन किया था। उनका मानना है कि इस विवाद का समाधान पहले ही हो जाना चाहिए था। ईरान का यह बयान सऊदी अरब में लगातार हो रहे हमलों के बीच आया है। 10 अक्तूबर को रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने हमले में घायल एक भारतीय नागरिक की मौत की पुष्टि की है।

