दुश्मनी सेना को जल्द अरब सागर से बाहर करेंगे : खामनेई
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने कहा कि ईरानी बलों ने दक्षिणी ईरान के तट के पास दुश्मन सेना को अरब सागर तक पीछे धकेल दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि ईरानी बल जल्दी ही दुश्मन को अरब सागर से बाहर करेंगे। इसके साथ ही, ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध खत्म करने के लिए मध्यस्थता चल रही है।

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने सोमवार को कहा कि ईरानी बलों ने दक्षिणी ईरान के तट के पास समुद्री क्षेत्र से ‘दुश्मन’ सेना को पीछे धकेलकर अरब सागर तक पहुंचा दिया है। खामेनेई ने चेतावनी दी कि ईरानी बल जल्द ही ‘दुश्मन’ बलों को अरब सागर से भी बाहर कर देंगे। ----------मध्यस्थ समझौते पर काम कर रहेकाहिरा, एजेंसी। तीन अधिकारियों ने बताया कि मध्यस्थ अभी भी ईरान और अमेरिका के साथ युद्ध खत्म करने और होर्मुज को खोलने के समझौते पर काम कर रहे हैं। सोमवार को बात करने वाले दो अधिकारियों ने पुष्टि की कि मध्यस्थ दोनों पक्षों के साथ एक प्रस्ताव पर काम कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें:अरब सागर से निकाल देंगे... मोजतबा खामेनेई का दावा- युद्ध खत्म करने की अपील कर रहा अमेरिका
इसमें होर्मुज को फिर से खोलना, अमेरिका की नाकेबंदी हटाना और फिर प्रतिबंधों को हटाना शामिल है।


