ईरान ने जैश अल-अदल के प्रमुख सदस्य को फांसी दी
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
ईरान ने सोमवार को सुन्नी उग्रवादी संगठन जैश अल-अदल के प्रमुख सदस्य उमर दारेस्तरान को फांसी दे दी। न्यायपालिका की समाचार एजेंसी मिजान के अनुसार, उस पर हथियारों की आपूर्ति, उग्रवादियों को स्थानांतरित करने और सैन्य ठिकानों की पहचान कर हमलों की साजिश रचने का आरोप था। संगठन सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में सक्रिय है और ईरानी सुरक्षा बलों पर कई हमलों की जिम्मेदारी ले चुका है।

दुबई, एजेंसी। ईरान ने सोमवार को सुन्नी उग्रवादी संगठन जैश अल-अदल के एक प्रमुख सदस्य को फांसी दे दी। उस पर हथियारों की आपूर्ति करने, उग्रवादियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने और सैन्य ठिकानों की पहचान कर उन पर हमले की साजिश रचने का आरोप था। ईरान की न्यायपालिका की समाचार एजेंसी मिजान ने यह जानकारी दी। एजेंसी ने फांसी दिए गए व्यक्ति की पहचान उमर दारेस्तरान के रूप में की है। हालांकि, उसके बारे में अन्य कोई जानकारी नहीं दी गई। जैश अल-अदल ईरान के दक्षिण-पूर्वी प्रांत सिस्तान-बलूचिस्तान में सक्रिय है। इस संगठन ने ईरानी सुरक्षा बलों पर कई हमलों की जिम्मेदारी ली है।


