ईरान ने आईएस के दो आतंकियों को फांसी दी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नई दिल्लीईरान ने इस्लामिक स्टेट (आईएस) के दो सदस्यों मोहिउद्दीन अब्दुल्लाही और हुसैन पलानी को फांसी दे दी। उन्हें ईरानी राज्य के खिलाफ विद्रोह और आतंकवादी गतिविधियों की साजिश का दोषी ठहराया गया था। ये दोनों आतंकी आईएस के उस मॉड्यूल का हिस्सा थे, जो इराक और सीरिया में संगठन की हार के बाद बनाया गया था।

न, एजेंसी। ईरान ने इस्लामिक स्टेट (आईएस) के दो सदस्यों को फांसी दे दी। दोनों को इस्लामिक गणराज्य के खिलाफ सशस्त्र विद्रोह और आतंकी गतिविधियों की साजिश का दोषी ठहराया गया था। सरकारी टेलीविजन ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार फांसी पाए आतंकियों की पहचान मोहिउद्दीन अब्दुल्लाही और हुसैन पलानी के रूप में हुई है। दोनों उस आईएस मॉड्यूल का हिस्सा थे, जिसका गठन इराक और सीरिया में संगठन की क्षेत्रीय हार के बाद किया गया था। इस मॉड्यूल पर ईरान के भीतर बड़े आतंकी हमलों की योजना बनाने का आरोप था।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


