चाबहार बंदरगाह को अमेरिकी हमले में कोई नुकसान नहीं : भारत

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

ईरान ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका के हमले में चाबहार बंदरगाह को नुकसान हुआ है, जबकि भारत ने कहा कि टर्मिनल को कोई क्षति नहीं हुई। अमेरिकी अधिकारियों ने हमले की पुष्टि की, और विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि नागरिक अवसंरचना को किसी भी परिस्थिति में लक्षित नहीं किया जाना चाहिए। चाबहार बंदरगाह भारत के लिए रणनीतिक महत्व रखता है।

चाबहार बंदरगाह को अमेरिकी हमले में कोई नुकसान नहीं : भारत

नई दिल्ली, एजेंसी। ईरान ने शुक्रवार को दावा किया कि अमेरिकी हमले में चाबहार बंदरगाह को नुकसान पहुंचा है। वहीं, भारत ने कहा कि इस हमले में बंदरगाह के टर्मिनल को कोई क्षति नहीं हुई है। अमेरिकी अधिकारियों ने ईरान के खिलाफ अपने नए सैन्य अभियान के तहत चाबहार बंदरगाह पर हमला किए जाने की पुष्टि की थी। इसके बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जैसवाल ने कहा कि चाबहार बंदरगाह पर हमले की कुछ सूचना सामने आई हैं, लेकिन टर्मिनल को कोई नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि हमने इस संबंध में कुछ खबरें देखी हैं, लेकिन हम आपको यह भी बता सकते हैं कि टर्मिनल को कोई नुकसान नहीं हुआ।

चाबहार बंदरगाह में दो टर्मिनल शाहिद बेहेश्ती और शाहिद कलंतरी हैं। भारत शाहिद बेहेश्ती टर्मिनल का संचालन कर रहा है। उन्होंने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को लेकर भारत का रुख दोहराते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए।बता दें कि चाबहार बंदरगाह भारत को पाकिस्तान को दरकिनार करते हुए अफगानिस्तान तक सीधी पहुंच प्रदान करता है। पाकिस्तान भारत को अपने भू-भाग से होकर जमीनी मार्ग उपलब्ध नहीं कराता है। चाबहार भारत के व्यापारिक मार्गों को मजबूत करने और पारंपरिक समुद्री मार्गों पर निर्भरता कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।