ईरान ने होर्मुज हमले को गलती बताया : रिपोर्ट
- अमेरिका से वार्ता जारी रखने के दिए संकेत वॉशिंगटन, एजेंसी। ईरान ने

- अमेरिका से वार्ता जारी रखने के दिए संकेत वॉशिंगटन, एजेंसी। ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक पोतों हुए हमले को गलती बताया। मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।ईरानी अधिकारियों ने निजी तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकारों से कहा है कि होर्मुज में वाणिज्यिक पोतों पर हालिया हमले को गलती बताया। साथ ही कहा कि तेहरान अमेरिका के साथ बातचीत जारी रखना चाहता है। सीबीएस न्यूज के हवाले से बताया कि अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार पोतों पर हमले ईरान के एक ऐसे धड़े की कार्रवाई थी, जो अमेरिका-ईरान वार्ता को पटरी से उतारना चाहता था। रिपोर्ट के मुताबिक व्हाइट हाउस चाहता है कि ईरान सार्वजनिक रूप से इस गलती को स्वीकार करे।
ट्रंप प्रशासन इन हमलों को युद्धविराम का उल्लंघन मान रहा है। बताया गया है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, जेरेड कुशनर और स्टीव विटकॉफ के नेतृत्व वाले अमेरिकी वार्ता दल को मस्कट में जारी बातचीत आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। यह वार्ता शनिवार से शुरू हुई है। रिपोर्ट के अनुसार मस्कट में हुई बैठक के बाद ट्रंप प्रशासन को उम्मीद है कि ईरान इस बात पर कायम रहेगा कि होर्मुज खुला रहेगा और संघर्ष से पहले की तरह ही उसका संचालन होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


