ब्रिटेन ने आईआरजीसी पर प्रतिबंध लगाया

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

- ईरान समर्थित समूह को यहूदी समुदाय से जुड़े स्थलों पर हुए हमले ईरान समर्थित समूह को यहूदी समुदाय से जुड़े स्थलों पर हुए हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया

ब्रिटेन ने आईआरजीसी पर प्रतिबंध लगाया

- ईरान समर्थित समूह को यहूदी समुदाय से जुड़े स्थलों पर हुए हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया लंदन, एजेंसी। ब्रिटिश सरकार ने सोमवार को कहा कि देश में यहूदी समुदाय से जुड़े स्थलों पर हुए हमलों के पीछे ईरान समर्थित आईएमसीआर का हाथ था। हमले में आईआरजीसी की भूमिका भी सामने आई है। इस वजह से दोनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।ब्रिटिश सरकार ने 'इस्लामिक मूवमेंट ऑफ द कंपैनियंस ऑफ द राइट' (आईएमसीआर) पर प्रतिबंध लगाया है। यह संगठन हरकत अशाब अल-यमीन अल-इस्लामिया के नाम से भी जाना जाता है। ब्रिटेन की सुरक्षा मंत्री एंजेला ईगल ने एक बयान में कहा कि आईएमसीआर ने ब्रिटेन में सात हमलों की जिम्मेदारी ली है।

उन्होंने कहा कि आईएमसीआर के पीछे ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की कुद्स फोर्स के सदस्य थे, जिन्होंने यूरोप में आईएमसीआर के हमलों की साजिश रची थी। कुद्स फोर्स को आईआरजीसी की विदेशी अभियानों के लिए जिम्मेदार इकाई माना जाता है। यह इकाई ईरान के बाहर उसके रणनीतिक और सैन्य प्रभाव से जुड़े अभियानों में सक्रिय रहती है। ब्रिटेन सरकार के इस कदम को ईरान समर्थित गतिविधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब यूरोप में यहूदी समुदाय से जुड़े स्थलों पर सुरक्षा चिंताएं बढ़ी हुई हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।